Kohramlive Desk : दिल्ली मेट्रो में यात्रियों को अब और सुविधा मिलेगी। DMRC ने चौथे चरण की मेट्रो विकास परियोजनाओं के लिए 312 यात्री डिब्बों की खरीद के संबंध में कॉन्ट्रैक्ट कर लिया है। डीएमआरसी के जरिए एक विनिर्माण कंपनी के साथ यह करार किया गया है। डीएमआरसी की ओर से कहा गया है कि इन यात्री डिब्बों की खरीद के लिए अल्सटॉम ट्रांसपोर्ट इंडिया लिमिटेड के साथ समझौता हुआ है।
इनका विकास
डीएमआरसी के निदेशक (इलेक्ट्रिकल) ओम हरि पांडेय और अल्सटॉम के प्रबंध निदेशक ओलिवर लॉसन की ओर इस कॉन्ट्रैक्ट के लिए हस्ताक्षर किए गए हैं। चौथे चरण में मजलिस पार्क-मौजपुर, जनकपुरी पश्चिम-आर के आश्रम और तुगलकाबाद-दिल्ली एयरोसिटी गलियारों का डीएमआरसी की ओर से प्राथमिकता से विकास किया जा रहा है।
काम में हुई है देरी
बता दें कि काम दिसंबर 2019 में शुरू हुआ था, लेकिन कोरोना महामारी से जुड़ी पाबंदियों के कारण निर्माण कार्यों में देरी हुई। इन मेट्रो डिब्बों का इस्तेमाल चौथे चरण के प्राथमिकता गलियारों पर 52 मेट्रो ट्रेन के परिचालन में किया जाएगा। इनमें से 234 डिब्बे मजलिस पार्क-मौजपुर और जनकपुरी पश्चिम-आर के आश्रम गलियारों पर चलने वाली ट्रेनों के लिए होंगे।
चालक-रहित सुविधाएं
78 डिब्बों का इस्तेमाल तुगलकाबाद-एयरोसिटी गलियारे पर किया जाएगा। डीएमआरसी ने कहा कि इन डिब्बों से सजी सभी मेट्रो ट्रेन चालक-रहित सुविधाओं से युक्त होंगी। इन डिब्बों का निर्माण अल्सटॉम के चेन्नई से सटे श्रीसिटी विनिर्माण संयंत्र में किया जाएगा। दिल्ली मेट्रो इस समय 391 किलोमीटर लंबे नेटवर्क पर मेट्रो सेवाओं का परिचालन कर रही है, जिसमें नोएडा-ग्रेटर नोएडा गलियारा और गुरुग्राम की रैपिड मेट्रो भी शामिल है।
इसे भी पढ़ें : “कमलदेव गिरी की ह*त्या आपसी रंजिश का परिणाम नहीं”… देखें
इसे भी पढ़ें : डॉग स्क्वायड ने नक्सलियों के मंसूबे पर फेरा पानी… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : कटिहार में गैंगवार, 5 के मारे जाने की आशंका
इसे भी पढ़ें : गढ़वा में गैंगरेप, पहचाना गया रेपिस्ट
इसे भी पढ़ें : हाथ में फूटी कौड़ी नहीं मिली, पर लोन निकल गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : देवघर से रांची और पटना के लिए शुरू होगी हवाई सेवा, जानें कब से
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : तमिलनाडु में ‘विजय तूफान’, पहले ही चुनाव में TVK 100 पार…






