Kohramlive: भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) ने पंजाब एंड सिंध बैंक पर 27 लाख रुपये से ज्यादा का जुर्माना लगाया है। बैंकिंग नियमों का उल्लंघन करने के कारण यह जुर्माना लगाया गया। RBI की तरफ से पंजाब एंड सिंध बैंक को कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था, जिसके जवाब से भारतीय रिजर्व बैंक संतुष्ट नहीं था। इसके बाद 27.5 लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है।
बैंकिंग निर्देशों का नहीं हो रहा था पालन
RBI ने बताया कि पंजाब एंड सिंध बैंक ने बाहरी बेंचमार्क-आधारित कर्ज पर जारी कुछ बैंकिंग निर्देशों का पालन नहीं किया था। इसलिए बैंक के खिलाफ यह सख्ती दिखाई गई। RBI ने यह भी स्पष्ट किया कि बैंक द्वारा अपने ग्राहकों के साथ किए गए किसी भी लेनदेन या समझौते की वैधता पर सवाल उठाने का भारतीय रिजर्व बैंक का इरादा नहीं है।
पंजाब एंड सिंध के शेयर की स्थिति
आखिरी कारोबारी दिन यानी शुक्रवार को बैंक का शेयर 15.30 रुपये के स्तर पर था। कार्रवाई के बाद शेयर के भाव में एक दिन पहले के मुकाबले 0.97 फीसदी की गिरावट आई है। बता दें कि बीते वित्त वर्ष की चौथी तिमाही में पंजाब एंड सिंध बैंक का मुनाफा दोगुना से अधिक होकर 346 करोड़ रुपये पर पहुंच गया है।
इसे भी पढ़ें : घर में चल रहे Sex Racket का पर्दाफाश, 4 महिलाओं और 2 युवकों को किया अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी Bus खाई में गिरी, 17 की दर्दनाक मौत
इसे भी पढ़ें :Faculty और Non-Teaching Staff के कई पदों पर निकली वैकेंसी, 2 लाख तक मिलेगी सैलरी
इसे भी पढ़ें :डैम में नहाने गई 7 लड़कियों के साथ ये क्या हो गया…देखें
इसे भी पढ़ें : जीन्स Indian, लाइफ स्टाइल Western, यही है पेट का सबसे बड़ा दुश्मन… सुनें क्या बोले Experts…
इसे भी पढ़ें : बदले की आग में धधकता दामाद बन गया खूनी, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : दारोगा को दी गालियां, अब भागा-भागा फिर रहा, देखें
इसे भी पढ़ें : राजस्व कर्मचारी को बंधक बना कर पीटा, देखें…















