Garhwa : खुद को मंत्री बताकर दारोगा कुलदीप कुमार को गंदी-गंदी गालियां बकने वाला व्यवसायी अशोक जायसवाल अब भागा-भागा फिर रहा है। उसके खिलाफ गढ़वा के नगर ऊंटारी थाने में एफआईआर दर्ज कराया गया है। अवैध दारू के साथ पकड़े गये एक शख्स को छोड़ने के लिये अशोक दारोगा कुलदीप को हड़का रहा था। जब उत्पाद विभाग के दारोगा कुलदीप ने छोड़ने से मना कर दिया, तब उन्हें और उत्पाद अधीक्षक को गंदी गंदी गालियां दी गई। बात करने के तौर, तरीका और अंदाज देख दारोगा को शक हो गया। जिस नंबर से फोन आया था, उसका पता करने पर खुलासा हुआ कि गालियां बकने वाला शख्स नगर ऊंटारी का व्यवसायी अशोक जायसवाल है।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार की रात लगभग 10 बजे दारोगा कुलदीप कुमार के मोबाइल पर फोन आया। फोन करने वाले ने खुद को एक मंत्री का पीए बताया। वह अवैध दारू के साथ पकड़े गये एक शख्स को छोड़ने के लिये दवाब बनाने लगा। दारोगा ने जब मना कर दिया तब उसने कहा, लीजिये मंत्री जी से बात कीजिये। फोन थामने वाला दूसरे शख्स ने भी दारोगा को खूब भला बुरा कहा। गालियां भी बकी। दारोगा ने थाना में दिये अपने आवेदन के साथ एक ऑडियो भी दिया है। अब पुलिस फरार हो गये अशोक जायसवाल को बहुत जोर शोर से खोज रही है।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : प्रतिशोध की आग में धधकते दामाद ने रची थी बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या की साजिश, पेशेवर शूटर काविश…
इसे भी पढ़ें : Odisha में बड़ा फेरबदल, Cabinet से सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : UK में पढ़ेंगे झारखंड के वंचित वर्ग के युवा, जानिये CM Hemant ने क्या किया
इसे भी पढ़ें : BJP ने गंगोत्री कुजूर को बनाया अपना उम्मीदवार…
इसे भी पढ़ें : सेक्स में की गलती और मशहूर सिंगर पहुंच गया अस्पताल, जानिये अब क्या है हाल
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 13 जून को दस्तक दे सकता है मानसून…
इसे भी पढ़ें : धरती के गॉड कहे जाने वाले डा. रेड्डी आज राजधानी रांची में, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : ऐसी शादी पहले ना कभी देखी होगी ना सुनी होगी, देखें वीडियो…















