Kohramlive : मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन अपनी बेटी राशा टंडन के साथ शनिवार को विश्व प्रसिद्ध बाबा महाकाल के दरबार में पहुंचीं। उन्होंने अपने परिवार के साथ चांदी द्वार से बाबा महाकाल का पूजन अर्चन कर उनका आशीर्वाद लिया। बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने के बाद एक्ट्रेस रवीना टंडन नंदी हॉल में पहुंचीं, वहां उन्होंने कुछ देर ध्यान लगाया और नंदी जी के कानों में मनोकामना भी कही।
उज्जैन के श्री महाकालेश्वर मंदिर के सहायक प्रशासक मूलचंद जूनवाल ने मीडिया को बताया कि मशहूर एक्ट्रेस रवीना टंडन अपने पिताजी रवि टंडन, बेटी राशा टंडन और परिवार के अन्य सदस्यों के साथ बाबा महाकाल के दर्शन करने आई थी। उन्होंने पारंपरिक पोशाक सलवार सूट पहन रखा था। बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद उन्होंने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं और हर साल बाबा महाकाल का आशीर्वाद लेने यहां जरूर आती हूं। बीते साल भी आई थी और आज भी आई हूं। उन्होंने कहा कि बाबा महाकाल ने उन्हें बहुत कुछ दिया है। मंदिर के कुछ खास जगहों पर फोटो भी खिंचवाई।

इसे भी पढ़ें :जंगल में एन’काउंटर, रुक-रुककर चल रही गो’लियां…
इसे भी पढ़ें :889 उम्मीदवारों की किस्मत का फैसला 25 मई को…
इसे भी पढ़ें :रेस हुए DSP, हिंदपीढ़ी में उतारा फोर्स… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :मां-बाप संग CM कर रहे पुलिस का इंतेजार, वीडियो किया शेयर… देखें
इसे भी पढ़ें : कल से चार रोज तक बारिश और ठनका का अलर्ट… जानें
इसे भी पढ़ें : संदीप थापा व बिट्टू मिश्रा सहित 5 जिला बदर, 8 दागियों के लिए यह फरमान












