Ranchi : रांची का नाम आज पूरी दुनिया में गूंज रहा है। केवल 7 साल के मास्टर इशांक ने वो कर दिखाया, जो बड़े-बड़े तैराकों के लिये सपना होता है। उसने पाक जलडमरूमध्य को तैरकर पार कर लिया। श्रीलंका के तट से शुरू हुई यात्रा 29 किलोमीटर लंबी दूरी लगातार 9 घंटे 50 मिनट तक तैराकी कर इतिहास रच दिया। ऊंची लहरें, तेज धारायें, लेकिन इशांक का इकबाल बुलंद रहा। धनुषकोडी के अरिचलमुनाई तट पर पहुंचते ही खेल पदाधिकारियों और लोगों ने इशांक का जोरदार स्वागत किया। रेत पर पहला कदम रखते ही गर्व और खुशी का माहौल बन गया। इशांक ने जय जशवंत का रिकॉर्ड तोड़ा। जय जशवंत ने 10 साल की उम्र में 2019 में यह दूरी तय की थी। अब सबसे कम उम्र में यह कारनामा करने वाले तैराक इशांक बन गये।
पाक स्ट्रेट, जहां हर लहर चुनौती
पाक जलडमरूमध्य अपनी खतरनाक लहरों और धाराओं के लिये जाना जाता है। यहां तैरना सिर्फ ताकत नहीं, हिम्मत और मानसिक दृढ़ता की भी परीक्षा है। इशांक ने न सिर्फ अपने परिवार बल्कि पूरे झारखंड और देश का नाम रोशन किया। आज हर बच्चा, हर युवा यही कह रहा है, “अगर हौसला हो, तो उम्र मायने नहीं रखती।”
इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…














