Kohramlive : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की सुरक्षा को लेकर गंभीर लापरवाही का मामला सामने आया है। सबरीमाला दर्शन के लिए जा रही राष्ट्रपति को ले जा रहा भारतीय वायुसेना का हेलीकॉप्टर बुधवार सुबह केरल के प्रमदम स्थित राजीव गांधी इंडोर स्टेडियम में जैसे ही हेलीपैड पर उतरा, उसके पहिए धंस गये। दरअसल, नये बनाये गये कंक्रीट हेलीपैड को मंगलवार देर रात जल्दबाजी में तैयार किया गया था, जो पूरी तरह सूख ही नहीं पाया। भारी हेलीकॉप्टर का वजन पड़ते ही सतह गड्ढों में तब्दील हो गई। राहत की बात यह रही कि कोई बड़ा हादसा नहीं हुआ और राष्ट्रपति सुरक्षित उतर गईं।
#WATCH | Kerala: A portion of the helipad tarmac sank in after a chopper carrying President Droupdi Murmu landed at Pramadam Stadium. Police and fire department personnel deployed at the spot physically pushed the helicopter out of the sunken spot. pic.twitter.com/QDmf28PqIb
— ANI (@ANI) October 22, 2025
राष्ट्रपति मुर्मू सड़क मार्ग से तुरंत पंबा के लिए रवाना हुई, जिसके बाद पुलिस और अग्निशमन दल के जवान हेलीकॉप्टर के पहियों को गड्ढों से बाहर निकालने में जुटे रहे। सूत्रों के मुताबिक, खराब मौसम के कारण हेलीकॉप्टर को आखिरी समय में निलक्कल से प्रमदम शिफ्ट किया गया था। हड़बड़ी में बने हेलीपैड ने सुरक्षा एजेंसियों की तैयारी की पोल खोल दी है।गौरतलब है कि इन दिनों राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू दक्षिणी राज्यों के चार दिवसीय दौरे पर हैं और आज सबरीमाला मंदिर में दर्शन करने वाली हैं। इस घटना के बाद सुरक्षा प्रोटोकॉल और तैयारियों को लेकर गंभीर सवाल उठ खड़े हुये हैं।












