spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बंधक बना दो नाबालिग बहनों के साथ दुष्कर्म, दो आरोपी गिरफ्तार

Date:

spot_img
spot_img

गढ़वा : दो नाबालिग के साथ रेप। छह घंटे बनाए रखा बंधक। दोनों चचेरी बहन हैं। दुष्कर्म की यह घटना जिले के रंका थाना की है। दोनों पीड़िता के परिजनों की ओर से केस दर्ज कराया गया। इसके बाद पुलिस आई एक्शन में। तीन घंटे के अंदर आरोपियों को किया गिरफ्तार। दोनों आरोपियों को पूछताछ के बाद पुलिस ने न्यायिक हिरासत में भेज दिया।

खेत से चने का साग लेने गई थी नाबालिग बहनें

दोनों लड़कियां अपने-अपने घर से अपने खेत से चने का साग लेने के लिए निकली थी। खेत से साग खोंटने के क्रम में ही चैनपुर थाना के बोडी गांव निवासी 19 वर्षीय पुत्र अमीर हसन और रंका थाना क्षेत्र के मानपुर निवासी 20 वर्षीय पुत्र मुमताज अंसारी ने दोनों बच्चियों को पकड़कर पूरेगाड़ा की सनसनिया नदी के किनारे के जंगल क्षेत्र में ले गए। वहां उनके साथ दुष्कर्म किया और छह घंटे तक अपने कब्जे में रखा। दोनों बच्चियों को देर रात धमकाते हुए छोड़ दिया।

इसे भी पढ़ें : ‘नाक नक्श से खूबसूरत बहुरिया प्रीति मरवा देलक’… पति को लगाया ठिकाना, अब जायेगी जेल : SP

उधर परिजन खोजबीन कर रहे थे। बच्चियां देर रात किसी तरह अपने घर पहुंची। घर पहुंचने पर उन्होंने परिजनों को पूरी घटना की जानकारी दी। सूचना पर पीड़िता के परिजन उन्हें लेकर रात को ही थाना पहुंचे। थाना में पूरे घटनाक्रम की लिखित जानकारी दी।

पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज

पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए दो अलग-अलग टीम गठित की। फिर अलग-अलग छापामारी कर देर रात दोनों आरोपियों को उनके घर से गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तारी के बाद उनसे थाना में पूछताछ की गई। पूछताछ में उन्होंने दुष्कर्म की घटना में अपनी अंतर्लिप्तता स्वीकार कर ली है। उनके खिलाफ पोक्सो एक्ट के तहत मामला दर्ज कर जेल भेज दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Rape की बढ़ती घटनाओं पर राज्यपाल फिक्रमंद, डीजीपी को बुलाया

इसे भी पढ़ें :

नायक बोले, 52 साल तक तिरंगे से दूरी, अब राष्ट्रप्रेम की दुहाई…

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश प्रवक्ता...

आंदोलित छात्रों के बीच पहुंचे रघुवर दास, बोले…

Ranchi : झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज...

कभी पीके राय कॉलेज का छात्र था मिसिर बेसरा, फिर थाम ली बं’दूक…

Dhanbad : कभी किताबों के बीच भविष्य तलाशने वाला...

आंदोलित छात्र बोले, CBI जांच की मांग से पीछे नहीं हटेंगे…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC समेत विभिन्न मांगों को...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: