घुड़सवारी सिखाने के नाम पर दुष्‍कर्म, शादी का दिया झांसा, अब…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रांची : राजधानी रांची में घुड़सवारी सिखाने के नाम पर एक युवती के साथ दुष्‍कर्म का मामला सामने आया है। इस संबंध में पीडि़ता ने महिला थाना में मामला दर्ज कराया है। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। इस दौरान मामले को रफा-दफा करने का लगातार प्रयास किया गया, मगर युवती नहीं मानी और पुलिस को कार्रवाई करनी पड़ी।

इसे भी पढ़ें : सात फेरे लेने से पहले ही मंडप से दूल्‍हा को उठा ले गई पुलिस, देखिए क्‍या है माजरा…

युवती का आरोप है कि प्रशिक्षक ने घुड़सवारी सिखाने के नाम पर ओरमांझी ले जाकर उसके साथ दुष्कर्म किया। जिसके बाद युवती गर्भवती हो गई। युवती का आरोप है कि जब उसने विरोध किया तो प्रशिक्षक ने उसे धमकाया और शादी करने का आश्वासन दिया। जिसके बाद वह उसके झांसे में आ गई और घटना की जानकारी किसी को नहीं दी। मगर अब युवती चार महीने की गर्भवती हो गई है और युवक ने शादी से इनकार कर दिया। जिसके बाद युवती न्‍याय की गुहार लेकर महिला थाना पहुंची और आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कराया।

इसे भी पढ़ें : कर देंगे छह इंच छोटा…माओवादियों ने साटे धमकी भरे Poster

आरोपी युवक का नाम राजेश कुमार सिंह है। वह सदर थाना क्षेत्र के कोकर के हैदरअली गली का रहने वाला है। वहीं पीड़िता मोरहाबादी इलाके की है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी युवक ने पुलिस की पूछताछ में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाने की बात स्वीकार की है।

इसे भी पढ़ें : रेप की शिकायत दर्ज कराने गई थी महिला, दारोगा ने भी…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बड़ा ऐलान, वैभव सूर्यवंशी को झारखंड सरकार बनायेगी ब्रांड एंबेसडर…

Ranchi : अपनी तूफानी बल्लेबाजी और बेखौफ अंदाज से...

देश को द’हलाने की बड़ी साजिश नाकाम, 9 आतंकी अरेस्ट…

Kohramlive : देश की सुरक्षा एजेंसियों ने एक बड़े...

झारखंड में लुढ़का पारा, इस रोज तक रहेगी ठंडक… जानें

Ranchi : भीषण गर्मी से जूझ रहे झारखंड के...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...

1 जून से बदल जायेंगे कई बड़े नियम, UPI से लेकर ATM और LPG तक…

Kohramlive : हर नये महीने की तरह जून 2026...