spot_img
spot_img

मुंबई में बिरसा मुंडा रत्न अवॉर्ड से सम्मानित हुए रंजन चौधरी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

यह सम्मान हमारे लिए अमूल्य है और सम्मान का हम हमेशा रखेंगे मान : रंजन चौधरी

Hazaribagh (Manoj Kumar) : मुंबई में प्रवासियों के हित में संस्था झारखंडी एकता संघ, मुंबई द्वारा रविवार को झारखंड दिवस-2022 समारोह में बिरसा मुंडा रत्न अवार्ड से हजारीबाग सदर विधायक मनीष जायसवाल के मीडिया प्रतिनिधि रंजन चौधरी को सम्मानित किया गया। उन्हें यह सम्मान झारखंड के सर्वश्रेष्ठ विधायक के सम्मान से सम्मानित बगोदर विधायक विनोद सिंह और बरकट्ठा विधायक अमित कुमार यादव के हाथों संयुक्त रूप से प्राप्त हुआ। रंजन चौधरी ने बताया कि यह सम्मान हमारे लिए अमूल्य है और प्रोत्साहन का काम करेगा। हम दोगुने उत्साह और जुनून के साथ सेवा कार्यों में आगे भी तत्पर रहेंगे।

विभिन्न क्षेत्रों के 14 लोगों का चयन

बता दें कि देश में विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट सेवा देने वाले 14 लोगों का चयन इस अवॉर्ड के लिए संस्था द्वारा किया गया था। इनमें 31 साल के युवा रंजन चौधरी भी शामिल हैं। हजारीबाग में समाजसेवा के क्षेत्र में उनकी एक अलग पहचान है। विधायक मनीष जायसवाल के साथ रहकर जहां वह अपने कामों को करते हैं, वहीं आपातकालीन स्थिति में स्वास्थ्य के क्षेत्र में ज़रूरतमंद लोगों की मदद को 24 घंटे सातों दिन निर्बाध रूप से सेवा करते हैं। कोई सड़क दुर्घटना की सूचना मिले या किसी को आपातकालीन स्थिति में खून की जरूरत पड़े, हर परिस्थिति में वे हरसंभव मदद को तैयार रहते हैं।

बोकारो जिले के चंदनकियारी के हैं रंजन

रंजन चौधरी मूलतः बोकारो जिले के चंदनकियारी प्रखण्ड स्थित ग्राम पंचायत सिमुलिया के रहने वाले हैं। वे एक युवा समाजसेवा,  युवापत्रकार, युवा पर्यावरणविद्ध भी हैं। इन्होंने अपनी पढ़ाई हजारीबाग से ही की है। इन्होंने आईएससी और बीएससी (जन्तु विज्ञान) अन्नदा कॉलेज से और एमएससी (जन्तु विज्ञान) से नालंदा ओपन यूनिवर्सिटी से की है। साल 2010 से विधायक मनीष जायसवाल के साथ बतौर मीडिया प्रतिनिधि समाज में अपनी सेवा प्रदान कर रहें हैं। इन्होंने कई एनजीओ और अखबारों के साथ जुड़कर पर्यावरण, वाइल्ड लाइफ और लेखन कला के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किया है।

इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर

इसे भी पढ़ें :  बाघमारा पूरा गरम… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : बिजली बिल बकाया है, यह फोन आते ही हो जाये अलर्ट… देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ट्रेन से सफर करने वालों के लिए बड़ी खबर, रेलवे ने 3 माह के लिए कैंसिल की कई ट्रेनें, देखें पूरी लिस्ट

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...

ससुराल जा रहे युवक से लूटमा’र, CCTV खंगाल रही पुलिस…

Giridih : गिरिडीह-जामताड़ा मुख्य मार्ग पर रविवार को उस वक्त...

गढ़वा जेल में योग दिवस के बाद लगी ‘जेल अदालत’…

Garhwa : 12वें अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर गढ़वा के...