spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सलवार के नाड़े से आशिक की बीवी को सलटा दिया… देखें कैसे

Date:

spot_img
spot_img

KohramLive : भागा-भागा विकास थाना पहुंचा। उसने पुलिस को बताया कि वह अपनी पत्नी सोनिया के साथ कार से हापुड़ जा रहा था। रास्ते में ही निजामपुर कट के पास बाइक सवार चार बदमाशों ने उन्हें घेर लिया। बदमाशों ने लूटपाट शुरू कर दी। प्रतिरोध करने पर उनकी पत्नी का गला घोंट मार डाला, वहीं 50 हजार रुपये कैश लूट लिये। विकास का चेहरा और लहजा पर पुलिस को शक हो गया। पुलिस को यह लगने लगा कि विकास झूठी कहानी गढ़ रहा है।

12 साल पहले हुई थी शादी

मारी गई सोनिया के पिता त्रिलोक चंद शर्मा को थाने में बुलाया गया। पिता ने बताया कि करीब 12 साल पहले सोनिया की शादी विकास से हुई थी। दोनों के तीन बच्चे हैं। सोनिया अपने बीमार भाई को देखने के लिये विकास के साथ हापुड़ जा रही थी। कहां-कैसे क्या हो गया, इस बारे में कोई खास नहीं बता सका। इसके बाद पुलिस ने विकास के फोन को खंगाला। फोन में कुछ ऐसे सीन देखें गये जो विकास ने सर्च किया था। मसलन, हथियार कहां से मिल सकता है। जहर फ्लिप कार्ड से मिल सकता है या नहीं, यह सब उसने गूगल पर सर्च किया था। उसके मोबाइल से कुछ ऑडियो और वीडियो भी मिले हैं।

दो महीने से कर रहा था प्लानिंग

पुलिस का शक यकीन में बदल गया। पुलिस ने अपने तरीके से विकास से पूछना शुरू किया। वह टूट गया और अपना गुनाह कबूल कर लिया। सोनिया की हत्या के पीछे का राज खुला तो पुलिस दंग रह गई। विकास अपनी पत्नी सोनिया को मारने के लिये बीते दो महीने से प्लानिंग कर रहा था। उसके इस प्लानिंग में उसकी प्रेमिका अनीषा साथ दे रही थी। विकास और अनीषा एक ही दफ्तर में काम करते हैं। दोनों में प्यार हो गया। दोनों एक दूसरे के बेहद करीब आ गये। दोनों के रिश्ते के बारे में सोनिया को पता चल गया। वह कांटा बन गई। दोनों में अक्सर तकरारें होने लगी। तब विकास ने उसे रास्ते से हटा लेने का खतरनाक इरादा बना लिया।

सलवार के नाड़े से घोंट दिया गला

पहले से तय प्लानिंग के अनुसार बीते शुक्रवार को विकास सोनिया को हापुड़ चलने को कहा। वह बात मान गई और निकल गई उसके साथ। रास्ते में एक जगह पहले से खड़ी अनीषा को उठाया। तीनों कार से जाने लगे। रास्ते में ही सलवार के नाड़े से उसका गला घोंट दिया गया। सलवार सोनिया की थी। घंटों सोनिया की डेड बॉडी लिये दोनों घूमते रहे। इस संगीन वारदात को हापुड़ चुंगी और डायमंड फ्लाईओवर के बीच अंजाम दिया गया। बाद में सोनिया की लाश को निजामपुर में हाईवे किनारे फेंक वहां से दोनों निकल भागे। बाद में थाना पहुंच झूठी कहानी गढ़ी। अब पुलिस फरार हो गई अनीषा को खोज रही है। वह हरियाणा की रहनेवाली है। इस कांड का खुलासा करने वाले पुलिस अधिकारियों को बतौर ईनाम 25 हजार रुपये देने का ऐलान SP ने किया है। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के हापुड़ में हुई।

इसे भी पढ़ें : वार्षिक राशिफल 2023 : मेष से मीन राशि वाले एक क्लिक में जानें कैसा बीतेगा पूरा साल

इसे भी पढ़ें : Changes @ साल 2023 : स्टूडेंट्स से लेकर गृहणी तक पर पड़ेगा असर

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...