Garhwa(Nityanand Dubey) : राजधानी रांची में बड़ी वारदात को अंजाम देकर गढ़वा के होटल नवनीत में छुपे चार बदमाशों को रांची पुलिस ने अपनी गिरफ्त में ले लिया। रांची पुलिस का साथ गढ़वा पुलिस ने दिया। यह होटल गढ़वा के साहिजना में है। खबर है कि होटल में छुपे चारों बदमाश पुलिस को देखते ही इधर-उधर भागने लगे, जिसे पुलिस ने खदेड़ कर पकड़ लिया। मौके पर पुलिस ने स्थानीय पत्रकारों को कुछ भी बताने से साफ इंकार कर दिया। वहीं, एक पुलिस अधिकारी ने नाम नहीं छापने की शर्त पर केवल इतना बताया कि इन चारों के पकड़े जाने से रांची में हुई कई वारदात के खुलासे हो जाने की उम्मीद है। इसमें एक चर्चित लूटकांड भी शामिल है। इल्जाम है कि गढ़वा के कुछ होटल, अपराधियों के पनाहगार बन गये हैं।
इसे भी पढ़ें :16 बार के वर्ल्ड चैंपियन ने किया संन्यास का ऐलान…
इसे भी पढ़ें :WTC को लेकर जय शाह ने की भविष्यवाणी… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :मार्केट में आने वाला है धांसू फोन, ये कंपनी करेगी लॉन्च…
इसे भी पढ़ें :नगर भ्रमण पर निकले भगवान जगन्नाथ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :कैप्टन कूल ने काटा केक, पत्नी ने छूये पैर… वीडियो वायरल
इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची के हरिओम टावर में सनसनी…
इसे भी पढ़ें :भोरे-भोर देवघर में तहलका…
इसे भी पढ़ें :युवा स्टार्टअप शुरू करें, सरकार पूरा सहयोग करेगी : CM
इसे भी पढ़ें :अब यह गलत काम हजारीबाग में आसान नहीं, 5 साल की सजा…











