spot_img

रांची को मिलेगा मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल, कईयों को मिला अपना घर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची को अब 300 प्लस बेड का अपोलो मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल मिलेगा। रांची स्मार्टसिटी में करीब 2.75 एकड़ में बनने वाले इस हॉस्पिटल का CM हेमंत सोरेन ने आज शिलान्यास किया। मौके पर CM ने कहा कि मुझे विश्वास है कि झारखंड में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने के हमारे प्रयासों में अपोलो अस्पताल एक अहम कड़ी साबित होगा और इससे आमजन को कई फायदे होंगे। यहां सभी तरह की बीमारियों का इलाज होगा। अब इलाज के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा। बेहतर स्वास्थ्य व्यवस्था के क्षेत्र में झारखंड आगे बढ़ रहा है। एक गरीब, पिछड़ा राज्य होते हुए भी झारखंड ने हमेशा विपरीत परिस्थितियों में परचम लहराया है। हालांकि अभी बहुत कुछ करना बाकी है। सरकार ने अस्पताल के लिए मुफ़्त में जमीन उपलब्ध करायी है। वहीं CM ने इस्लाम नगर में बने फ्लैटों का उद्घाटन किया व लाभुकों को इसकी चाबी देकर उनके अपने आशियाना होने के सपने को साकार किया।। ये आवास PM आवास योजना के तहत बनाये गये है। 28 करोड़ 78 लाख रुपये से की लागत से यहां 291 फ्लैट बनाये गये हैं। मौके अपोलो ग्रुप की एक्सक्युटिव वाइस चेयरपर्सन डॉ. प्रीता रेड्डी मौजूद रही। 

कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी

CM ने कहा कि कोरोना महामारी ने पूरी दुनिया के स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल कर रख दी। खासकर, झारखंड जैसे पिछड़े और गरीब राज्य में अस्पतालों चिकित्सकों और दवाओ समेत अन्य चिकित्सीय सुविधाओं की कितनी कमी है, यह मालूम हुआ। लेकिन, हमारी सरकार ने इस महामारी की वजह से उत्पन्न चुनौतियों के बीच बेहतर प्रबंधन के बल पर कोरोना पर जीत प्राप्त की। इसी के पास हमारी सरकार ने प्राथमिकता के आधार पर स्वास्थ्य सेवा को बेहतर बनाने की दिशा में कदम बढ़ाया। ताकि, अपने राज्य की जनता को बेहतर और विश्व स्तरीय स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध करा सकें।

विश्व स्तरीय संस्थानों की सेवा लेने का प्रयास जारी

CM ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य समेत अन्य सभी क्षेत्रों में वैसे विश्व स्तरीय संस्थानों की सेवा लेने का प्रयास कर रहे हैं, जिनकी पूरी दुनिया में बेहतरीन सेवा देने के लिए अलग पहचान है। निजी क्षेत्र की भागीदारी से राज्य में चिकित्सा व्यवस्था को मजबूत बनाने के लिए सरकार लगातार ठोस कदम उठा रही है। अपोलो हॉस्पिटल का शिलान्यास इस राज्य के स्वास्थ्य व्यवस्था के लिए मील का पत्थर साबित होगा। इससे पहले अजीम प्रेमजी फाउंडेशन के द्वारा यहां विश्व स्तरीय चिकित्सा संस्थान संस्थान कई और संस्थान एक ही परिसर में खोले जा रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि इस राज्य में मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल खोलने वालों को सरकार पूरा सहयोग करेगी।

स्वास्थ्य सुविधाओं में तेजी से हो रहा है विस्तार

मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य में स्वास्थ्य सुविधाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है। चिकित्सा सेवा प्रणाली में जो कमियां है, उसे दूर किया जा रहा है। बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं तक हर व्यक्ति की पहुंच सुगम बनाने को लेकर हमारी सरकार काम कर रही है। यहां के गरीब लोगों को इलाज के लिए दूसरे राज्यों के बड़े अस्पतालों का रुख नहीं करना पड़े, इसी बात को ध्यान में रखकर विश्व स्तरीय आधुनिक चिकित्सा व्यवस्था और सुविधा उपलब्ध करने का प्रयास कर रहे हैं, ताकि बड़े अस्पतालों में महंगा इलाज से उन्हें निजात मिल सके।

मौके स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, नगर विकास मंत्री हफीजुल हसन, राज्यसभा सांसद महुआ माजी, विकास आयुक्त अविनाश कुमार, प्रधान सचिव सुनील कुमार, निदेशक सूडा अमित कुमार, प्रशासक नगर निगम संदीप कुमार सिंह मौजूद रहे।

 

इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब

इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…

इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार

इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…

इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों

इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता

इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP

इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी

इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जमशेदपुर कांड : मुख्य आरोपी की फोटो जारी कर इनाम का हुआ ऐलान…

Jamshedpur : जमशेदपुर के चर्चित बार हत्याकांड में पुलिस...

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक...

50 हजार के ईनामी डकैत का एन’काउंटर…

UP : यूपी के बदायूं में बीती रात 50...

वैभव सूर्यवंशी को फिर नहीं मिला मौका…

Kohramlive : भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों...

15 विदेशी यूनिवर्सिटी भारत में खोलेंगी अपने कैंपस…

Kohramlive : विदेश में पढ़ाई का सपना देखने वाले...