spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

भाई की कमाई से जलन, भौजाई के साथ किया कांड… देखें क्या

Date:

spot_img
spot_img

Hazaribagh (Sunil Sahu) : घर में घुस कर विवाहिता सुनीता देवी को गोली मारने के मामले में पुलिस ने शंकर प्रसाद को गिरफ्तार किया है। शंकर प्रसाद रिश्ते में सुनीता का देवर लगता है। वह सुनीता के पति दिनेश प्रसाद का फुफेरा भाई है। पुलिस को दिये अपने फर्दबयान में सुनीता देवी ने बताया कि वे दोनों पति-पत्नी नवादा के रोह थाना क्षेत्र के जागीर इलाके के रहने वाले हैं। शंकर प्रसाद का घर भी वहीं है। शंकर कमाने के इरादे से हजारीबाग आ गया था। यहां वह फुचका बेचने का काम करता है। गुजरे डेढ़-दो साल पहले उसने दिनेश को भी हजारीबाग बुला लिया। बोला- यहां आ जाओ। कमाई अच्छी है। दिनेश के साथ सुनीता भी हजारीबाग आ गई। दोनों पति-पत्नी शंकर के साथ उसी के घर पर रहने लगे। वह किराये के एक मकान में रहता था। काम-धंधा बढ़िया चलने लगा। सुनीता का इल्जाम है कि दिनेश अपने भाई शंकर से ज्यादा कमाने लगा। इस बात से शंकर को जलन होने लगी। वह किसी न किसी बहाने अक्सर दोनों के साथ लफड़ा करने लगा। मारपीट तक करना शुरू कर दिया। इससे भी उसका मन नहीं भरा, तो दोनों को अपने किराये के घर से निकाल दिया।

बार-बार हटवा देता ठेला

सुनीता ने पुलिस को आगे बताया कि घर से निकाले जाने के बाद दोनों पति-पत्नी पकाही बाबूगांव में एक किराये के मकान में रहने लगे। मटवारी गांधी में मैदान ठेला लगाकर फुचका बेचते थे। शंकर वहां पहुंच डराया-हड़काया और मारपीट कर ठेला तक हटवा दिया। इसके बाद दोनों पति-पत्नी मटवारी तालाब के पास ठेला लगाने लगे। वहां भी शंकर धमक पड़ा। दोनों को डराया-हड़काया, मारपीट तक किया। बोला- वापस चले जाओ वरना अंजाम अच्छा नहीं होगा। सुनीता ने फर्दबयान में आगे बताया कि बीते 21 अप्रैल की देर रात फुचका बनाने के लिए सो कर उठी। उस वक्त करीब ढाई बज रहे थे। दरवाजा खोली तो सामने शंकर खड़ा था। वह गुस्से में था। इल्जाम है कि दरवाजा खुलते ही शंकर ने पति-पत्नी को टारगेट कर गोली चला दी। दोनों गोलियां पत्नी सुनीता को लगी। एक गोली बांह में और दूसरी गोली पसली के पास लगी। गोली मारकर शंकर मौके से फरार हो गया। गोली चलने की आवाज और सुनीता की चीख सुन आसपास के लोग घर पहुंचे। लहूलुहान सुनीता को हजारीबाग के सदर अस्पातल ले गये। उसकी गंभीर हालत को देख उसे रांची के रिम्स रेफर कर दिया गया, जहां उसका इलाज चल रहा है।

इधर, मामले में हजारीबाग के कोर्रा थाना में एफआईआर दर्ज कराई गई है। थानेदार उत्तम तिवारी ने टीम के साथ छापेमारी की और संदेही गुनहगार शंकर प्रसाद को गिरफ्तार कर लिया। उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस ने स्पॉट से खोखा बरामद किया है।

इसे भी पढ़ें : कनपटी में भिड़ा लूट लिए 50 लाख…

इसे भी पढ़ें : रांची में SI-ASI स्तर के 14 पदाधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट

इसे भी पढ़ें :

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...

₹271 करोड़ में बिका एक ‘घर,’ खरीदार कौन… जानें

Kohramlive : गुरुग्राम की चमचमाती गोल्फ कोर्स रोड पर सेक्टर-54...