spot_img
spot_img
spot_img

Ranchi : स्कूल बस में सुरक्षा जरूरी, पेरेंट्स एसोसिएशन का अल्टीमेटम…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची(Ranchi) में एक स्कूल वैन चालक द्वारा नाबालिग बच्चियों के साथ हुई दरिंदगी की वारदात ने पूरे शहर की नींद उड़ा दी है। यह डर अब हर किसी को सताने लगा है। झारखंड पेरेंट्स एसोसिएशन के अध्यक्ष अजय राय ने साफ कहा कि यह सिर्फ एक घटना नहीं, सिस्टम की बड़ी चूक है। 4 दिन पहले ही रांची के DC को ज्ञापन सौंपा गया था।

उनसे मांग की गई थी कि स्कूल बसों के चालक-खलासी का पुलिस वेरिफिकेशन अनिवार्य हो, लेकिन अब तक ठोस कार्रवाई नहीं हुई, यही सबसे बड़ी चिंता की बात है। अजय राय ने कहा कि ज्यादातर स्कूल बसें सिर्फ ड्राइवर और खलासी के भरोसे चलते हैं। कई वैन में तो सिर्फ ड्राइवर ही सब कुछ है। कोई शिक्षक या जिम्मेदार स्टाफ मौजूद नहीं रहते। यानी, बच्चों की सुरक्षा “भगवान भरोसे”।

इसे भी पढ़े :Gumla : नहाने गईं पांच सहेलियां, हो गया…

इसे भी पढ़े :रांची Airport से इन शहरों के लिए बढ़ीं उड़ानें… जानें

अजय राय का कहना है कि सुप्रीम कोर्ट और परिवहन विभाग के स्पष्ट निर्देश है कि हर स्कूली वाहन में अधिकृत स्टाफ जरूरी है। लेकिन हकीकत में नियमों की खुलेआम अनदेखी हो रही है। उन्होंने कहा कि अगर समय रहते सख्त कदम नहीं उठाये गये तो किसी बड़ी घटना को न्योता दे सकती है। अजय राय दो टूक कहते हैं कि बच्चों की सुरक्षा से कोई समझौता नहीं होगा, हर हाल में कार्रवाई हो।

Ranchi में पेरेंट्स एसोसिएशन की 5 बड़ी मांगें

  • सभी ड्राइवरों का अनिवार्य पुलिस वेरिफिकेशन।
  • हर वाहन में शिक्षक/अधिकृत स्टाफ की मौजूदगी हो।
  • बिना सहायक स्टाफ वाले वाहनों पर सख्त कार्रवाई हो।
  • परिवहन + शिक्षा विभाग का संयुक्त जांच अभियान शुरू हो।
  • ऐसे मामलों की फास्ट ट्रैक कोर्ट में सुनवाई हो।

इसे भी पढ़े :Chouparan : सुरेखा प्रकाश भाई पब्लिक स्कूल का शानदार रहा 10वीं बोर्ड रिजल्ट…

इसे भी पढ़े :JAC ने जारी किया 9वीं बोर्ड का रिजल्ट, ये जिला रहा टॉप पर… जानें

इसे भी पढ़े :Electricity : बिजली पर बवाल, रांची में सड़कों पर उतरी BJP…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

कल का राशिफल: इन राशियों को मिलेगा धन और करियर में बड़ा फायदा…

Kohramlive : कल यानी 19 जून का दिन ज्योतिषीय...

शादी से 12 दिन पहले उजाड़ दिया पूरा परिवार…

UP : यूपी के के बदायूं में एक दर्दनाक...

ला’शों को देखते-देखते हो गया मेंटल डिप्रेशन, एक कॉल ने लौटा दिया परिवार…

Kohramlive : कभी-कभी जिंदगी ऐसी कहानी लिखती है, जिसे...

हुगली नदी पर एक साथ दिखा दो बवंडर, जान बचा भागे लोग…

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के दक्षिण 24 परगना जिले...

राज्यसभा पहुंचते ही CM हेमंत सोरेन से मिले बैद्यनाथ राम…

Ranchi : झारखंड से नव निर्वाचित राज्यसभा सांसद बैद्यनाथ...