spot_img

साल 2020-21 में रांची रेल डिविजन को मिला 235.11 करोड़ राजस्‍व

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कोरोना काल में भी रांची रेल डिविजन ने बेहतर किया। रांची रेलवे डिविजन ने बुधवार को वित्तीय वर्ष 2020-21 का लेखा-जोखा पेश किया। डीआरएम प्रदीप गुप्ता ने मीडिया को बताया कि रांची रेल मंडल से वित्त वर्ष 2021-22 में लगभग 1 करोड़ 19 लाख यात्रियों ने यात्रा की। यह पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में 28.94 लाख था। इस तरह से पिछले वर्ष की तुलना में 252 प्रतिशत अधिक यात्रियों ने यात्रा की। कोरोना संकट के बावजूद मंडल को 235.11 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई है।

पिछले वित्त वर्ष में यह 81.24 करोड़ रुपये था। इस तरह से मंडल को पिछले वर्ष की तुलना में 189.40 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ है। मंडल ने 2021-22 में कुल 3.54 मिलियन टन का लदान किया। यह पिछले वित्त वर्ष 2020-21 में 3.07 मिलियन टन था. इस प्रकार पिछले वर्ष की तुलना में 13.27 प्रतिशत अधिक लदान किया गया।

इससे मंडल को 244.4 करोड़ रुपये राजस्व की प्राप्ति हुई जो पिछले वित्त वर्ष में 215.16 करोड़ रुपये था. ऐसे में मंडल को लदान से पिछले वर्ष की तुलना में 13.58 प्रतिशत अधिक राजस्व प्राप्त हुआ।

रांची मंडल से अलग-अलग जगहों के लिए ट्रेन सेवा शुरू कराये जाने का प्रस्ताव भी आगे भेजा गया है। कॉन्फ्रेंस के दौरान सीपीआरओ आदित्य कुमार चौधरी सहित रेलवे के अन्य पदाधिकारी भी मौजूद थे।

वित्त वर्ष 2021-22 में रांची रेल मंडल की मुख्य उपलब्धियां

Covid संक्रमण से पहले रांची रेल मण्डल से 66 जोड़ी (मेल/एक्सप्रेस – 48 जोड़ी तथा पैसेंजर – 18 जोड़ी) ट्रेनों का परिचालन होता था, वर्तमान में मण्डल द्वारा 43 जोड़ी मेल/एक्सप्रेस, 12 जोड़ी पैसेंजर ट्रेने तथा 4 जोड़ी नई ट्रेनों (कुल 59 जोड़ी ट्रेन) का परिचालन हो रहा है |

रांची रेल मंडल द्वारा हटिया – दुर्ग के बीच ट्रेन संख्या 08185/08186 नई द्वि – साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन का परिचालन प्रारम्भ किया गया साथ ही 2 जोड़ी नई एक्सप्रेस ट्रेनें क्रमशः ट्रेन संख्या 18631/32 रांची – चोपन – रांची  तथा ट्रेन संख्या 17321/22  वास्को-द-गामा – जसीडीह – वास्को-द-गामा का परिचालन प्रारम्भ किया गया एवं ट्रेन संख्या 18603/18604 रांची भागलपुर त्रि -सप्ताहिक एक्सप्रेस ट्रेन का विस्तार गोड्डा  तक किया गया |

रांची रेल मण्डल द्वारा रांची – टोरी मार्ग से निम्नांकित 3 जोड़ी ट्रेनों का परिचालन प्रारम्भ किया गया :

ट्रेन संख्या 12453/12454 रांची – नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन – वाया लोहरदगा – टोरी – पंडित दीनदयाल उपाध्याय |

ट्रेन संख्या 20407/20408  12454 रांची – नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन – वाया लोहरदगा – टोरी – चोपन |

ट्रेन संख्या 18631/18632 रांची – चोपन – रांची एक्सप्रेस ट्रेन, वाया लोहरदगा – टोरी |

रांची रेल मंडल  प्रमुख ट्रेनों में एक, ट्रेन संख्या 20839/ 20840 रांची – नई दिल्ली – रांची राजधानी एक्सप्रेस ट्रेन को उच्च गुणवत्ता प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO 9001:2015, पर्यावरण प्रबंधन प्रणाली के लिए ISO 14001:2015 एवं व्यवसायिक स्वास्थ्य एवं सुरक्षा (ऑक्यूपेशनल हेल्थ एंड सेफ्टी मैनेजमेंट सिस्टम) के लिए ISO 45001:2018 से नवाजा गया है |

रांची और हटिया रेलवे स्टेशनों को केंद्रीय प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड (CPCB) के मानदंडों के अनुसार पर्यावरण प्रदर्शन आधारित रेटिंग प्रणाली के आधार पर सर्वोत्तम 5 स्टार रेटिंग से सम्मानित किया गया है। यह नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल (NGT) के मानकों का भी पालन करता है | रांची एवं हटिया रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व रेलवे के सर्वप्रथम स्टेशन हैं, जिन्हें यह रेटिंग प्रदान की गई है।

समयबद्धता (Punctuality) रांची रेल मंडल  की हमेशा प्राथमिकता रही है, वर्ष 2021 के  जनवरी, फरवरी, अगस्त एवं नवंबर माह  में रांची रेल मंडल समयबद्धता के मामले में पूरे भारतीय रेल में प्रथम स्थान पर रहा तथा वित्त वर्ष 2021-22 में पूरे भारतीय रेल में रांची रेल मण्डल ने तीसरा (3rd Rank ) स्थान प्राप्त किया है |

अब तक मंडल की 23 जोड़ी ट्रेनों को एल. एच. बी. (LHB) कोच रेक  में परिवर्तित किया जा चुका है, जिससे यात्रियों को पहले की तुलना में ज्यादा आरामदेह एवं सुरक्षित यात्रा का अनुभव होगा |

मंडल के और 4 जोड़ी ट्रेनों में वातानुकूलित प्रथम श्रेणी के कोच उपलब्ध कराए गए हैं |

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान मंडल के विभिन्न ट्रेनों में 250 अतिरिक्त कोचों की सुविधा उपलब्ध कराई गई |

ट्रेनों की गति बढ़ाने के लिए रांची मंडल ने 13 स्थायी गति अवरोध (Permanent speed restriction ) को हटाया है, जिससे ना केवल ट्रेनों की आवाजाही में गति आई है बल्कि कतारीबागान रेलवे समपार फाटक पर सड़क उपयोगकर्ता को भी सुविधा मिली है क्योंकि रांची स्टेशन में आने एवं जाने वाली ट्रेनें शीघ्र समपार फाटक को क्लियर कर देती है |

कतारी बागान समपार फाटक जो रांची शहर का सबसे व्यस्त समपार फाटक है | वहाँ डबल बेरियर लगाकर एवं रेलवे क्षेत्र में सड़क चौडीकरण कर नागरिकों को लंबे जाम से छुटकारा दिलाया गया हैं |

मण्डल के 03 स्टेशनों, ILOO, TORANG और SUISA स्टेशन पर पुरानी लीवर फ्रेम प्रणाली के स्थान पर परिचालन की आधुनिक पध्दति इलेक्ट्रॉनिक इंटरलॉकिंग प्रणाली लगाए गए है |

वित्त वर्ष 2021-22 रांची मंडल के लिए खेल के क्षेत्र में उपलब्धियों का वर्ष रहा है | रांची रेल मंडल की अंतर्राष्ट्रीय महिला हॉकी खिलाड़ी सुश्री निक्की प्रधान एवं सुश्री सलीमा टेटे ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में भारत का प्रतिनिधित्व किया तथा अपने प्रदर्शन से रांची रेल मण्डल ही नहीं पूरे देश को गौरवान्वित किया | दक्षिण पूर्व रेलवे द्वारा इस उपलब्धि के लिए दोनों महिला ओलंपियनों को OSD Sports Gazetted (राजपत्रित) के पद पर प्रोन्नत किया गया है |

महिला हॉकी एशिया कप 2022 के लिए भारतीय टीम में  सुश्री निक्की प्रधान एवं सुश्री सलीमा टेटे शामिल है |

सुश्री सलीमा टेटे को जूनियर महिला हॉकी विश्व कप की भारतीय टीम का कप्तान बनाया गया है तथा रांची रेल मंडल की सुश्री संगीता कुमारी भी टीम का हिस्सा है |

वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान रांची रेल मण्डल द्वारा 6 उभरते हुये खिलाड़ियों को नियुक्ति प्रदान की गयी है | (3 महिला हॉकि खिलाड़ी, 2 पुरुष हॉकि खिलाड़ी तथा 1 पुरुष क्रिकेट खिलाड़ी)

रांची रेल मण्डल के हटिया स्टेशन पर पार्सेल मैनेजमेंट सिस्टम (PMS) की स्थापना की गयी है | झारखंड में इस तरह का पहला सिस्टम हटिया स्टेशन पर लगाया गया है। अब सामान की बुकिंग से लेकर डिलिवरी होने तक की पूरी जानकारी रेलवे के सिस्टम में ऑनलाइन रहेगी।

हटिया यार्ड मे ऑटोमैटिक वॉशिंग प्लांट लगाया गया है | अत्याधुनिक उपकरणों से लैस प्लांट सिर्फ 10 मिनट में पूरी ट्रेन की सफाई कर सकता है । जबकि सामान्यतः ट्रेन की सफाई करने में घंटों वक्त लग जाता हैं। ट्रेनों की साफ सफाई में करीब 1000 लीटर पानी की खपत होती है, पर यह ऑटोमैटिक वॉशिंग प्लांट मात्र 200 लीटर में पूरी ट्रेन की धुलाई कर देता है । ऐसे में 80 प्रतिशत पानी की बचत हो सकेगी।

रांची रेल मंडल द्वारा नई गैर-किराया-राजस्व विचार योजना (NINFRIS) के अंतर्गत वित्त वर्ष 2021-22 में संविदा पर रांची तथा हटिया रेलवे स्टेशन में मसाज चेयर एवं BYJU’s App के लिए किओस्क, रांची, हटिया और मूरी रेलवे स्टेशन पर चार्जिंग पॉइंट स्टैंड तथा मंडल के प्रमुख 13 ट्रेनों के आंतरिक भाग में विज्ञापनों के लिए जगह प्रदान की गयी है, यह यात्रियों को स्टेशन पर नई सुविधा एवं सुखद अनुभव प्रदान करती है |

हटिया – बंडामुंडा रेलखंड की दोहरीकरण  के अंतर्गत विद्युत की सुचारू आपूर्ति के लिए पोकला स्टेशन पर नए एस.एस.पी (SSP) लगाने का कार्य पूरा किया गया |

रांची रेल मंडल में गठित बहुआयामी बिजनेस डेवलपमेंट यूनिट के माध्यम से वर्तमान परिस्थिति में माल ढुलाई की क्षमता में वृद्धि करने तथा पारंपरिक लदान के अलावा अन्य भावी लदान  को अधिक से अधिक आकृष्ट करने हेतु सीसीएल, हिंडाल्को , उषा मार्टिन, रांची  जिला कृषि कार्यालय, झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के उद्यमी एवं अन्य व्यवसाई संगठनों के साथ नियमित अंतराल पर बैठकें की गईं | इन प्रयासों के कारण ही मंडल को कुछ धान/चावल का नया यातायात प्राप्त हुआ है |

कोचिंग डिपो हटिया में 500 किलो लीटर अपशिष्ट जल शोधन क्षमता वाले ई.टी.पी (ईफ्फ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) स्थापित किया गया हैं |

रांची रेलवे स्टेशन पर ई.टी.पी (ईफ्फ्लुएंट ट्रीटमेंट प्लांट) की स्थापना की गई जिसके द्वारा प्रतिदिन कुल 250 किलो लीटर अपशिष्ट जल का शोधन किया जा सकता है |

मुरी स्टेशन पर कोचों में पानी भरने के लिए स्काडा (SCADA) आधारित क्विक वाटरिंग सिस्टम की स्थापना की गई है |

झारखंड विधानसभा परिसर में रेलवे रिजर्वेशन काउंटर कार्यालय प्रारंभ किया गया |

यात्रियों को रांची रेलवे स्टेशन से अपने गंतव्य तक जाने के लिए प्रीपेड ऑटो सेवा प्रणाली का प्रारंभ किया गया |

मण्डल के निम्नांकित रेल खंड पर दोहरिकरण का कार्य किया गया :

बलसिरिंग – लोधमा रेल खंड – 10 KM

लोधमा – कर्रा रेल खंड – 13 KM

रांची रेल मण्डल के मुरी स्टेशन यार्ड का उन्नयन (Upgradation) करते हुये  5 डाइमंड क्रॉसिंग हटाये गए तथा मुरी यार्ड लाइन संख्या 1,3,4 एवं 5 की गति सीमा 15 किलोमीटर प्रति घंटा से बढ़ा कर 30 किलोमीटर प्रति घंटा की गयी |

हटिया बंडा मुंडा दोहरीकरण के अंतर्गत गोविंदपुर रोड एवं कर्रा के बीच नवनिर्मित  लाइन की गति सीमा 100 किलोमीटर प्रति घंटे से बढ़ाकर 110 किलोमीटर प्रति घंटे की गई |

रांची रेल मंडल के टाटीसिलवे, तिरुलडीह, गंगा घाट  स्टेशन पर नए फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया गया तथा रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म  संख्या 2 एवं  3  से सर्कुलेटिंग एरिया तक फुट ओवर ब्रिज का विस्तारीकरण किया गया |

वित्त वर्ष 2021-22 मे मण्डल द्वारा दो समपार फाटक क्रमश: हटिया – नुंआगाँ रेलखंड पर समपार फाटक संख्या HB-51 के स्थान पर नॉर्मल हाइट सबवे तथा लोहरदगा – बरकीचंपी रेलखंड पर समपार फाटक संख्या RT-44 के स्थान पर नॉर्मल हाइट सबवे एवं लोहरदगा – टोरी रेलखंड पर समपार फाटक संख्या RT – 51 के स्थान पर सड़क ऊपरी पुल का निर्माण किया गया |

रांची रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म संख्या 5 पर कोचों में वाटरिंग के लिए नए हाइड्रेंट पाइप लगाए गए |

रांची रेल मंडल के विभिन्न सेक्शन से अतिक्रमण हटाए गए

रांची एवं  हटिया रेलवे स्टेशन के बीच मेकन कॉलोनी के समीप 1625.32 वर्ग मीटर

नामकुम तथा रांची रेलवे स्टेशन के बीच शर्मा गेट के समीप 27.02 वर्ग मीटर

मुरी रेलवे स्टेशन एवं कॉलोनी पर 35594 वर्ग मीटर रेलवे क्षेत्र को अतिक्रमण मुक्त किया गया |

मण्डल रेल अस्पताल, हटिया द्वारा सफलतापूर्वक 108 मेजर सर्जरी एवं 55 माइनर सर्जरी किए गए |

67,452 (सड़सठ हज़ार चार सौ बावन ) OPD मरीजों का इलाज किया गया |

200 Covid मरीजों का इलाज किया गया |

377 बीमार यात्रियों को मण्डल के विभिन्न स्टेशनों पर मण्डल के चिकित्सकों द्वारा चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराई गयी |

मण्डल रेल अस्पताल में PSA ऑक्सिजन प्लांट की स्थापना की गयी |

मण्डल रेल अस्पताल, हटिया के 40 बेड़ों पर पाइप लाइन द्वारा ऑक्सिजन आपूर्ति की व्यवस्था की गयी |

Auto Immuno Assay Analyser की स्थापना की गयी |

मंडल रेल अस्पताल में  2 वेंटिलेटर लगाए गए |

जीवन रक्षक के रूप पर रेलवे सुरक्षा बल का विशेष योगदान रहा है, वित्त वर्ष 2021-22 में कुल 18 जीवन रक्षक संबंधित कार्य किए गए हैं |

वित्त वर्ष 2021-22 में 260 बच्चों को अपराधियों के चंगुल से बचाकर उनके माता-पिता व परिजन या चाइल्ड हेल्पलाइन  को विधिवत सुपुर्द किया गया | इसके अलावा 30 महिला एवं 67 पुरुष जो अपने परिवार से बिछड़ गए थे, उन्हें भी उनके परिवार को विधिवत सुपुर्द कर दिया गया |

3,779 व्यक्तियों को रेलवे अधिनियम की विभिन्न धाराओं के तहत गिरफ्तार कर अभियोजित किया गया |

वित्त वर्ष 2021-22 में 18 अपराधियों को रेलवे टिकट की दलाली के तहत गिरफ्तार किया गया |

रेल सुरक्षा बल द्वारा 16 अपराधी जो यात्रियों के सामान चुराने एवं अन्य यात्रियों से संबंधित अपराध में संलिप्त थे, को गिरफ्तार कर राजकीय रेलवे पुलिस को सुपुर्द किया गया|

रेल सुरक्षा बल द्वारा वित्त वर्ष 2021-22 में 133 किलोग्राम गाँजा एवं 738 बोतल शराब जब्त कर संबन्धित विभाग को  विधिवत सुपुर्द कर दिया गया|

यात्रियों की सुरक्षा के प्रति रांची रेल मंडल हमेशा सजग है, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान मंडल के प्रमुख 8769 महत्वपूर्ण  ट्रेनों के मार्ग रक्षण हेतु  रेल सुरक्षा बल की तैनाती की गयी जिससे अपराध में कमी हुई है |

रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139/ रेल मदद (24×7) कार्यरत है, वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान मण्डल को 416 शिकायतें प्राप्त हुयी एवं सभी का निवारण पूरी तत्परता के साथ किया गया|

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...

तीन महीने बाद खुला कांग्रेस का दरवाजा, ये बोल गये योगेंद्र साव…

Ranchi : हजारीबाग के बड़कागांव के पूर्व विधायक और...

झारखंड जेल में 340 पदों पर वैकेंसी, पूर्व सैनिकों के लिये मौका ही मौका…

Ranchi : सेना और अर्द्धसैनिक बलों से सेवानिवृत्त जवानों...

बिजली निगम के मानव दिवस कर्मियों की हुंकार…

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण व्यवस्था को वर्षों से...