spot_img
spot_img
spot_img

देर रात तक होटलों और लॉज में ताकाझांकी करती रही रांची पुलिस… देखें क्यों

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राजधानी रांची में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आने को लेकर रांची पुलिस एक्टिव मोड में आ गई है। SPG रांची पहुंच चुकी है। सुरक्षा को लेकर रांची और खूंटी में तगड़े इंतजाम किये गये हैं। DGP नीरज सिन्हा, IG अभियान अमोल वेणुकांत होमकर, रांची प्रक्षेत्र के DIG अनिश गुप्ता एवं SSP किशोर कौशल एवं खूंटी SP अमन कुमार की देखरेख में पूरी सुरक्षा की पल-पल की मॉनिटेरिंग कर रहे हैं। कोई चूक ना हो, इसका पूरा ध्यान रखा जा रहा है। रांची और खूंटी में राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के रहने के दौरान उनके आने-जाने वाले रास्ते पर भी कड़ा पहरा रहेगा।

कुछ इलाकों में कुछ देर के लिये आवाजाही तक रोकी जा सकती है। सड़क किनारे की इमारतों से भी नजर रखी जायेगी। हरमू बाईपास रोड को चकाचक किया जा रहा है। पूरा रूट चार्ट बना लिया गया है। वहीं राजभवन की सुरक्षा भी पहले से बढ़ा दी गई है। रांची में पहले भी कई राष्ट्रपति आ चुके हैं। स्थापना दिवस के मौके पर मोरहाबादी मैदान में सुरक्षा का पूरा इंतजाम कर लिया गया है। कल से कुछ जगहों पर रिहर्सल शुरू हो जायेगी। रांची एयरपोर्ट को भी कड़ा पहरा रहेगा।

इधर, शनिवार की शाम राजधानी रांची के कई होटलों और लॉज की तलाशी ली गई। वहां ठहरे लोगों को निहारा गया। सबका पूरा बायोडाटा लिया गया। संदेही पाये गये लोगों से पूछताछ भी की गई। जिन-जिन इलाकों में होटल थे, उन इलाकों की थाना की पुलिस देर रात तक ताकाझांकी करती रही। गश्ती भी तेज कर दी गई है। हर चौक-चौराहे पर पुलिस बल तैनात कर दिये गये हैं। PCR और टाईगर मोबाइल को कुछ अलग दिशा-निर्देश भी दिये गये हैं।

इसे भी पढ़ें : तेलंगाना में बोले पीएम मोदी, मैं रोज 2-3 किलो गालियां खाता हूं, यही न्यूट्रीशन में बदल जाती हैं

इसे भी पढ़ें :रांची से खूंटी जा रही बस का रिंग रोड पर हुआ यह हाल…देखें

इसे भी पढ़ें :सीएम से SC/ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जताया आभार

इसे भी पढ़ें :बाजार में आएगी Royal Enfield की पहली Electric Bike, जानें कब

इसे भी पढ़ें :राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, 30 दिन में करा लें ये काम

इसे भी पढ़ें :आज से बढ़ सकती है कनकनी…

इसे भी पढ़ें :बड़े काम के हैं अलसी के बीज, त्‍वचा और बालों के लिए खूब फायदेमंद

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...