Ranchi : राजधानी रांची में प्रवर्तन निदेशालय (ED) कार्यालय से जुड़ा कथित मारपीट मामला अब गंभीर जांच के दायरे में आ गया है। एयरपोर्ट थाना में दर्ज FIR के बाद गुरुवार सुबह रांची पुलिस की स्पेशल टीम, सिटी DSP, FSL और CISF के साथ ED दफ्तर पहुंची और जांच शुरू की गई। पुलिस ने ED कार्यालय के CCTV फुटेज जब्त कर लिए हैं। सदर DSP, एयरपोर्ट थानेदार समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौके पर मौजूद रहे और संबंधित अधिकारियों से पूछताछ की गई। गौरतलब है कि अपर चुटिया निवासी संतोष कुमार (47) ने आरोप लगाया है कि 12 जनवरी को पूछताछ के दौरान ED के दो अधिकारियों ने कबूलनामा कराने के लिए डंडे से मारपीट, गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी दी। साथ ही और भी गंभीर इल्जाम लगाये। पुलिस जांच जारी है।




