Ranchi : राजधानी रांची के कटहल मोड़ पर ट्रैफिक पुलिसकर्मियों के साथ मारपीट करने के मामले में आज दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों के नाम हंस यादव और अखिलेश यादव हैं। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार करने के बाद सड़कों पर परेड कराई, ताकि जनता को सख्त कार्रवाई का संदेश दिया जा सके।
यह मामला 9 जून का है, जब एक ऑटो चालक के चालान को लेकर हुये विवाद ने हिंसक रूप ले लिया था। झड़प के दौरान होमगार्ड जवान रोहित गंझू पर पीछे से पत्थर से हमला किया गया था, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गये थे। वह चतरा जिले के रहने वाले हैं। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया था। फुटेज में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह भीड़ ने ट्रैफिक पुलिसकर्मियों को घेरकर मारपीट की और बीच चौराहे को रणक्षेत्र बना दिया।फिलहाल पुलिस बाकी आरोपियों की तलाश कर रही है और साफ संकेत दे रही है कि कानून से टकराने वालों को बख्शा नहीं जायेगा।
कानून के रक्षक पर हमला बर्दाश्त नहीं! पुलिस कर्मी पर हमले के आरोपियों को गिरफ़्तार कर सड़कों पर परेड कराना एक सख़्त और ज़रूरी संदेश है – अपराधी कितना भी बड़ा हो, कानून से ऊपर नहीं। salute to @ranchipolice @ranchi_traffic की कार्रवाई। 💪🚓 #LawAndOrder #JusticeForPolice” pic.twitter.com/1M2UqPhihP
— Santosh Veena (@VeenaSant36507) June 15, 2025












