spot_img
spot_img

महज 12 घंटे में रांची पुलिस ने खोज निकाला ‘का’तिल’

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची पुलिस ने धुर्वा इलाके में बीती देर रात हुये अरशद अंसारी हत्याकांड का महज 12 घंटे में पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने आरोपी तौसीफ अंसारी को गिरफ्तार कर वारदात में इस्तेमाल पिस्तौल भी बरामद कर ली है। जांच में चौंकाने वाला तथ्य सामने आया कि अरशद की हत्या किसी गैंगवार का नतीजा नहीं, बल्कि दो दोस्तों के बीच मामूली विवाद का नतीजा थी। आग तापने के दौरान हुई गाली-गलौज ने तौसीफ को इतना उकसाया कि उसने पिस्तौल निकाल अरशद को गोली मार दी। हत्याकांड के बाद आरोपी ने हथियार को धुर्वा डैम के पास फेंककर छिपाने की कोशिश की, जिसे बाद में पुलिस ने खोज निकाला। पुलिस के अनुसार, अरशद का पूर्व में भी आपराधिक इतिहास रहा है, लेकिन इस घटना में फिलहाल व्यक्तिगत विवाद ही मुख्य वजह बताई जा रही है। सिटी SP पारस राणा के मुताबिक, अरशद के भाई ने पुलिस को उन सभी लोगों के नाम बताये थे जो घटना के समय उसके साथ थे। जांच में तौसीफ का नाम संदिग्ध के रूप में उभरते ही टीम ने क्षेत्र में घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया। अब पुलिस यह जांच कर रही है कि तौसीफ के पास अवैध हथियार कहां से आया।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

टीम इंडिया का ऐलान, विराट पर सस्पेंस, बुमराह लौटे, यशस्वी हुये बाहर…

Kohramlive : भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) ने तीन...

ममता बनर्जी को एक झटका, करीबी विधायक ने छोड़ा साथ…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में TMC के भीतर...

पुलिस की गो’ली खाकर उग्रवादी ने उगले कई राज, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Khunti : खूंटी के घने जंगल इंदवन में मुठभेड़...

गांव-गांव घूमकर बांट रहा था ‘सरकारी बाबू’ बनने का सपना, फिर…

Pakur : पाकुड़ में खुद को सरकारी कर्मचारी बताकर...