spot_img
spot_img
spot_img

रांची पुलिस ने PLFI के एरिया कमांडर सहित 5 उग्रवादियों को दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : रांची पुलिस ने प्रतिबंधित संगठन PLFI के एरिया कमांडर कुंवर उरांव सहित 5 उग्रवादियों को गिरफ्तार किया है। इनकी गिरफ्तारी खरसीदाग इलाके के बायो डायवर्सिटी पार्क के पास से हुई है। कुंवर उरांव के अलावा गिरफ्तार उसके सहयोगी हैं- रवि मिंज, मुन्‍ना उरांव, नरेश उरांव और अमृत किस्‍पोट्टा।

Read More :दक्षिण अफ्रीका की डरबन कोर्ट ने #MahatmaGandhi की परपोती को सुनाई 7 साल की सजा, धोखाधड़ी का …

बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में थे उग्रवादी

एसएसपी सुरेंद्र कुमार झा को गुप्त सूचना मिली थी कि पीएलएफआई के एरिया कमांडर कुंवर उरांव अपने दस्‍ते के साथ नामकुम के खरसीदाग इलाके में किसी बड़ी घटना को अंजाम देने की फिराक में हैं। सूचना के आधार पर एसएसपी ने एक डीएसपी नीरज कुमार के नेतृत्‍व में स्‍पेशल टीम का गठन किया। टीम ने त्‍वरित कार्रवाई करते हुए पांचों उग्रवादियों को धर दबोचा।

कुंवर की निशानदेही पर चेटे जंगल में छापेमारी और मुठभेड़

कुंवर उरांव की निशानदेही पर नगड़ी थाना क्षेत्र के चेटे जंगल में कुछ उग्रवादियों के जुटने की सूचना पर पुलिस टीम ने छापामारी की। राजेश गोप के दस्‍ते के साथ मुठभेड़ हुई। इस क्रम में पीएलएफआई के सुजीत कच्‍छप, राहुल कच्‍छप, विरसा तांबा, कांडे मुंडा, अंकित सिंह और छोटू सिंह भागने में सफल रहे। पुलिस ने 18 चक्र गोलियां चलाई। उग्रवादियों ने भी 8 से 10 चक्र गोली फायरिंग की।

Read More :पिकअप वैन और स्कूटी में जोरदार टक्कर, दंपती जख्मी

खरसीदाग से जब्‍त सामान

एक स्‍कूटी, ण्‍क बजाज डिस्‍कवर बाइक, 7.65 एमएम का देशी पिस्‍तौल, 7.65 एमएम की 5 जिंदा गोलियां, पीएलएफआई  संगठन का पर्चा, 6 मोबाइल और 1 जियो कंपनी का राउटर।

नगड़ी थाना के चेटे जंगल से जब्‍त सामान

दो पल्‍सर बाइक, एक अपाची बाइक, एक राहुल कच्‍छप का मोबाइल फोन।

Read More :रेलवे गार्ड के घर से नकद सहित 12 लाख के गहने ले उड़े चोर

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...

तानों से सम्मान तक: पलामू में तीन विधवाओं ने थामा नये जीवन साथी का हाथ…

Palamu : कभी तानों, उपेक्षा और सामाजिक बंधनों के...

अब शिक्षकों को भी देनी होगी पात्रता परीक्षा, शिक्षक ये बोल गये…

Ranchi : झारखंड में शिक्षक पात्रता परीक्षा (JTET) को...

खुद मारता और हर जनाजे में शामिल होता था साइको कि’लर…

Kohramlive : खर्वे गांव में लोग एक के बाद...