spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

रेलवे गार्ड के घर से नकद सहित 12 लाख के गहने ले उड़े चोर

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
  • घटना के समय घर में ताला लगाकर ड्यूटी पर थे गार्ड विनय कुमार
  • घर के अन्‍य सदस्‍य पैतृक गांव बांका गए हैं

DHANBAD : झरिया के जोरापोखर थाना क्षेत्र में फुसबंगला भगत मेडिकल के भाड़ेदार व रेलवे गार्ड विनय कुमार के घर का ताला तोड़कर सोमवार की देर रात चोरों ने 35 हजार रुपये नकद सहित लगभग 12 लाख रुपये के गहने चुरा लिये। घटना के वक्त विनय घर में ताला लगाकर पाथरडीह ईसीआर रेलवे में ड्यूटी पर थे। घर के अन्य परिजन शहर से बाहर पैतृक गांव बांका गए हुए है। सूचना पाकर जोरापोखर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और जांच में जुट गई। थाना प्रभारी राजदेव सिंह ने बताया की पीड़ित की लिखित शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द मामले का उद्भेदन कर लिया जाएगा।

Read More :पिकअप वैन और स्कूटी में जोरदार टक्कर, दंपती जख्मी

मंगलवार की सुबह घर पहुंचे गार्ड तो टूटा मिला ताला

मंगलवार की सुबह विनय के वापस लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। घर के भीतर जाकर देखा तो अलमारी खुली थी और घर के सारे समान बिखरे पड़े थे। घर में ही रखी चाभी से चोरों ने अलमारी खोली और उसमें रखे गए 35 हजार नकद सहित गहनों की चोरी कर ली। चोरी गए गहनों में सोना की दो जोड़ी चैन , दो जोड़ी बाली , मांगटीका , मंगलसूत्र , बच्चों की चार जोड़ी पायल  सहित अन्‍य समान शामिल हैं।

Read More :दक्षिण अफ्रीका की डरबन कोर्ट ने #MahatmaGandhi की परपोती को सुनाई 7 साल की सजा, धोखाधड़ी का …

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

चौपारण में वन सुरक्षा के लिये बन रहे 6 हजार पिलर, लग गया ये आरोप…

Chouparan : बंजर वनभूमि को फिर से हरियाली से...

झारखंड में मतदाताओं को केवल प्री-फिल्ड फॉर्म और फोटो देना होगा…

Ranchi : झारखंड के करोड़ों मतदाताओं के लिये राहत...