Ranchi : राजधानी रांची(Ranchi) के पंडरा ओपी क्षेत्र में मनोकामना मंदिर के बाहर हुई दिनदहाड़े हत्या का पुलिस ने तेज़ी से खुलासा कर दिया है। बीते कल सुबह के वक्त 28 साल के भार्गव सिंह को पूजा कर लौटते वक्त गोली मार दी गई थी। इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मरने से पहले दिये बयान के आधार पर पुलिस ने कार्रवाई तेज की और विजय टेटे को गिरफ्तार कर लिया। वहीं दूसरा आरोपी सत्यम पाठक रांची से बक्सर भागने की फिराक में था, जिसे नेवरी विकास के पास दबोच लिया गया।
Ranchi में आज भोर में हुआ एनकाउंटर
आज पूछताछ के दौरान हथियार बरामदगी के लिए कांके डैम के पास ले जाया गया, जहां आरोपी ने अचानक पुलिस का हथियार छीनकर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे सत्यम पाठक के पैर में गोली लगी और वह घायल हो गया। जमीन के बदले लिये गये पैसे को लेकर विवाद इस हत्या की वजह बना। जांच में सामने आया कि जमीन के एवज में आरोपी विजय टेटे के द्वारा मृतक भार्गव सिंह से मोटी रकम ली गई थी। वह भार्गव सिंह को जमीन नहीं दे पा रहा था। भार्गव सिंह के द्वारा जमीन देने के लिए लगातार आरोपी पर दबाव बनाया जा रहा था।
पुलिस ने मौके से हथियार, गोलियां, मोबाइल, नकदी और फर्जी दस्तावेज बरामद किए हैं। आरोपी सत्यम पाठक का आपराधिक इतिहास भी लंबा रहा है और वह पहले भी हत्या के मामले में जेल जा चुका है।
इसे भी पढ़े :Palamu : युवक ने दी आ’त्मह’त्या की चेतावनी, CM हेमंत तुरंत एक्शन में… जानें
इसे भी पढ़े :Bride : चौथी से पहले दुल्हन फरार, दूल्हे ने भी चौंकाया…








