Palamu : पलामू(Palamu) के पाटन प्रखंड से सिस्टम की लापरवाही और कथित भ्रष्टाचार की एक चुभती तस्वीर सामने आई है। सिक्कीकला (मेराल) निवासी अविनाश कुमार गौतम ने बिजली विभाग से परेशान होकर सोशल मीडिया ‘एक्स’ पर आत्महत्या की चेतावनी तक दे डाली। यह पोस्ट सीधे मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन तक पहुंच गई।
Palamu का है मामला
अविनाश का आरोप है कि मीटर रीडिंग को नजरअंदाज कर उन्हें 21,128 रुपये का गलत बिल थमा दिया गया, जबकि पहले के बिल उन्होंने समय पर जमा किये थे। सुधार के लिए आवेदन देने के बावजूद महीनों तक कोई सुनवाई नहीं हुई। इतना ही नहीं, उन्होंने आरोप लगाया कि बिल ठीक करने के नाम पर अधिकारियों द्वारा 50% तक रिश्वत मांगी जाती है।
मामले की गंभीरता को देखते हुये CM हेमंत सोरेन ने तुरंत जेबीवीएनएल के शीर्ष अधिकारियों को टैग कर कड़ा संदेश दिया कि “ऐसी स्थिति बर्दाश्त नहीं होगी”। उन्होंने तत्काल जांच, त्रुटि सुधार और दोषियों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिये हैं।
.@JbvnlQ .@md_jbvnl यह स्थिति कतई बर्दास्त के लायक नहीं है।
तत्काल संज्ञान ले, भूल सुधारें एवं दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करते हुए सूचना दें एवं ऐसे सभी मामलों का सही निष्पादन सुनिश्चित करें। https://t.co/A59lvfsKYK
— Hemant Soren (@HemantSorenJMM) April 21, 2026
इसेे भी पढ़े :India : विरासत की वो 7 झलकियां, जिन्हें देखने दूर-दूर से आते हैं लोग…
इसेे भी पढ़े :Digital World : अपडेट के नाम पर साइबर क्रिमिनलों का बड़ा जाल, जानें….
इसेे भी पढ़े :Screen : स्क्रीन की चमक से बचायें नजर की दमक, अपनायें ये आसान उपाय…
इसेे भी पढ़े :Ranchi : राजधानी में एन’काउंटर
इसेे भी पढ़े :तबादलों की ताबड़तोड़ बौछार, सचिवालय सेवा के 30 अफसर इधर से उधर












