रांची : हर दिल अजीज और नेक दिल इंसान पवन मारू का शुक्रवार की शाम कोलकाता में निधन हो गया। वह किडनी रोग से पीडि़त थे। रांची एक्सप्रेस अखबार के पूर्व संपादक और संचालक पवन मारू के छोटे भाई और राज्यसभा के पूर्व सांसद अजय मारू ने कहा कि उनके परिवार का एक हीरा चला गया। बड़े भाई विजय मारू नि:शब्द हैं। वो बिल्कुल गुमशुम और खामोश हैं। स्वर्गीय सीताराम मारू के द्वितीय पुत्र पवन मारू कुछ साल पहले अपना व्यवसाय बढ़ाने के लिहाज से बेंगलोर शिफ्ट कर गये थे। उनके दो बेटे हैं। पत्नी साथ में ही रहती थी। पवन मारू एक सामाजिक योद्धा थे। समाजसेवा में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते थे। वह अपने सहयोगियों पर जान छिड़कते थे। पवन मारू के निधन की फैली खबर से रांची में शोक की लहर है। व्यवसायी जगत भी दुखी है। झारखंड चेंबर ऑफ कॉमर्स के अध्यक्ष भी रह चुके थे।









