spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

फिर एक्शन में रांची DTO, इस बार क्या किया… देखें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची DTO प्रवीण प्रकाश एक्शन मोड में हैं। 28 जनवरी को राजधानी के अलग-अलग इलाकों में वाहन चेकिंग अभियान चलाया। इस बार बड़ी गाड़ियों के साथ दो पहिया वाहनों की चेकिंग की गई। टैक्स डिफॉल्टर्स, ओवरलोडेड, बिना परमिट, प्रदूषण प्रमाण, बिना लाइसेंस, बिना हेलमेट एवं वाहन संबंधी अन्य कागजातों की जांच की गई। रामपुर रिंग रोड में बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया गया। इस दौरान बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों पर जुर्माना लगाया गया एवं उन्हें सड़क सुरक्षा के प्रति जगाया गया।

बिना हेलमेट ट्रिपल लोड राइडिंग कर रहे थे छात्र, लगा जुर्माना, डीटीओ ने परिजनों से की बात

रामपुर रिंग रोड में वाहन जांच अभियान के दौरान DTO प्रवीण कुमार प्रकाश ने बिना हेलमेट ट्रिपल लोड राइडिंग कर रहे छात्रों पर जुर्माना लगाया और उनके परिजनों से भी बात की। ये तीनों छात्र शहर से बाहर अपने एक साथी का जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। डीटीओ प्रवीण कुमार प्रकाश ने इन छात्रों पर जुर्माना लगाया और तीनों छात्रों के परिजनों से बारी-बारी बातचीत कर उन्हें भी जानकारी दी। डीटीओ ने परिजनों को बताया कि उनके बच्चे बिना हेलमेट के ट्रिपल लोड राइडिंग कर रहे थे। तीनों छात्रों को सड़क सुरक्षा की अहमियत बताते हुए जिला परिवहन पदाधिकारी ने आगे हेलमेट पहनने एवं यातायात नियमों के पालन करने की सख्त हिदायत दी।

दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर पहनें : डीटीओ

DTO प्रवीण कुमार प्रकाश ने बताया कि विगत 02 जनवरी एवं 21 जनवरी 2023 को बिना हेलमेट बाइक चलाने के कारण हुए सड़क दुर्घटना में एक एसआई और छात्रों की दर्दनाक मौत हुई थी। इसे देखते हुए बिना हेलमेट दो पहिया वाहन चलाने वालों के खिलाफ विशेष जांच अभियान चलाया जा रहा है। प्रवीण प्रकाश ने बताया कि वर्ष 2022 में सबसे ज्यादा सड़क दुर्घटनाएं एवं मौतें दो पहिया वाहनों से हुई हैं, उन्होंने कहा कि दो पहिया वाहन चलाते समय हेलमेट अवश्य पहनें साथ ही सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करें।

36 वाहनों से वसूले गये 02 लाख 34 हज़ार 210 रुपये जुर्माना

रामपुर रिंग रोड में कार्यालय कर्मियों द्वारा बारी-बारी से सभी वाहनों के दस्तावेजों की जाँच की गई। कुल 36 वाहनों (मालवाहक वाहनों, हाइवा आदि) से 02 लाख 34 हज़ार 210 रुपये का जुर्माना वसूला गया।

आगे भी जारी रहेगी जांच : डीटीओ

ऱांची DTO प्रवीण प्रकाश ने कहा कि जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने सभी वाहन स्वामियों/चालकों से अनुरोध किया गया है कि वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं एवं वाहन संबंधित सभी कागजात अद्यतन रखें। साथ ही वाहनों में लदान क्षमता के अनुसार ही परिवहन करें।

इसे भी पढ़ें : PM मोदी ने 75 रुपए का स्मारक सिक्का किया जारी…

इसे भी पढ़ें :रांची से लखनऊ रवाना हुई टीम इंडिया और न्यूजीलैंड की टीम

इसे भी पढ़ें :झारखंड के इन मेडिकल कॉलेजों को मिलेंगे डॉक्टर, विज्ञापन जारी

इसे भी पढ़ें :हादसों से दहला आसमान, सेना विमान क्रैश का वीडियो आया सामने

इसे भी पढ़ें :झारखंड में सरकारी रेट पर मिलेगा एयर एंबुलेंस : सीएम हेमंत सोरेन

इसे भी पढ़ें :खौफ में बीती कुशवार गांववालों की पूरी रात… देखें क्यों

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

राम मंदिर चढ़ावा मामले में SIT की जांच तेज, सनसनीखेज खुलासा…

Kohramlive :  रामनगरी अयोध्या एक बार फिर राष्ट्रीय चर्चा...

दोस्त की बीवी को पटाया और फिर 2 करोड़ की लालच में…

Kohramlive : कभी-कभी अपराध की कहानी किसी फिल्मी पटकथा...

रांची के 21 केंद्रों पर होगी NEET री-एग्जाम, निषेधाज्ञा लागू…

Ranchi :  राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा आयोजित NEET...

इस बैंक के क्रेडिट कार्ड हुये महंगे, नये नियम… जानें

Kohramlive : अगर आपके बटुये में इंडसइंड बैंक का...