Ranchi : फर्जी राशनकार्ड हासिल कर गरीबों के निवाला को गटक जाने वाले बेईमानों को गहरा झटका लग सकता है। जांच से खुलासा हुआ है कि झारखंड के 2.36 लाख राशन कार्ड फर्जी तरीके से बनाये गये हैं। शासन-प्रशासन तक यह जानकारी पहुंची है कि सबसे ज्यादा फर्जी राशन कार्ड पूर्वी सिंहभूम में बनाई गई है। इसकी संख्या 35 हजार 834 के करीब पाये गये हैं। वहीं फर्जी राशन कार्ड बनाने में धनबाद दूसरे और रांची तीसरे नंबर पर है। धनबाद में करीब 26 हजार 285 एवं 22 हजार 135 फर्जी कार्ड बनाये गये हैं। तमाम फर्जी राशन कार्ड को रद करने की तैयारी की जा रही है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार वन नेशन वन कार्ड के तहत PDS सशक्तिकरण पखवाड़ा का आयोजन किया गया था। यह आयोजन खाद्य सार्वजनिक वितरण एवं उपभोक्ता विभाग ने 1 फरवरी से 21 फरवरी तक किया। इसमें सभी लाभुकों को राशन कार्ड के साथ आधार कार्ड को लिंक कराने को कहा गया था। आधार लिंक होने के बाद बड़ा खुलासा हुआ। जब ई-पॉश मशीन पर अंगूठे का निशान लिया गया तो खुलासा हुआ कि उक्त राशन कार्ड राजधानी रांची के साथ-साथ बिहार, यूपी, पश्चिम बंगाल और ओडिशा, दिल्ली, हरियाणा से फर्जी राशन कार्ड बनाकर मुफ्त में राशन उठा रहे हैं। इन दो नंबरी लोगों के कारण असली लाभुकों को लाभ नहीं मिल पाता। गलत लोगों को लगभग चिहिंत कर लिया गया है।
इसे भी पढ़ें : कागज के एक टुकड़े से खुल गया भयानक राज… देखें क्या
इसे भी पढ़ें : रांची में फ्लैग मार्च, देखें क्यों…
इसे भी पढ़ें : हेमंत सरकार का ऐलान, मनरेगा मजदूरों को मिलेगा अब ज्यादा पैसा
इसे भी पढ़ें :देश के 40 लाख किसानों को मोदी सरकार ने दी बड़ी सौगात, देखें क्या…
इसे भी पढ़ें :सरकार ने मजदूरी दर बढ़ाने का किया ऐलान, झारखंड और बिहार में…
इसे भी पढ़ें :फ्री राशन लेने वाले ध्यान दें, 30 जून तक कर लें यह काम
इसे भी पढ़ें :1 अप्रैल को सरकार का गैस कीमतों पर बड़ा फैसला, जानें…














