spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

सरकार ने मजदूरी दर बढ़ाने का किया ऐलान, झारखंड और बिहार में…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : केंद्र सरकार ने वित्त वर्ष 2023-24 के लिए ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना के तहत मजदूरों की मजदूरी में बढ़ोतरी करने का ऐलान किया है। केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्रालय ने महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना (MGNREGA) के तहत मजदूरी दरों में बदलाव को लेकर एक नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया है। इसके तहत मजदूरों के वेतन में 7 रुपये से लेकर 26 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है। नई दरें 1 अप्रैल से लागू होंगी। यह नोटिफिकेशन मनरेगा एक्ट 2005 की धारा 6 (1) के तहत जारी किया गया है।

बिहार और झारखंड में इस प्रकार होंगी मजदूरी दरें 

बिहार और झारखंड में योजना के तहत मजदूरों की मजदूरी लगभग 8% बढ़ाई गई है। पिछले साल, इन दोनों राज्यों में दैनिक मजदूरी 210 रुपये थी, जिसे अब 228 रुपये कर दिया गया है।

सबसे ज्यादा मजदूरी वालें राज्य…

इस इजाफे के बाद हरियाणा में सबसे अधिक दैनिक वेतन 357 रुपये प्रति दिन हो जाएगी। राजस्थान के लिए संशोधित वेतन 255 रुपये प्रति दिन तय किया गया है, जो 2022-23 में 231 रुपये था। पिछले वर्ष की दरों की तुलना में राजस्थान में मजदूरी में सबसे अधिक प्रतिशत वृद्धि की गई है

सबसे कम मजदूरी वालें राज्य…

छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में सबसे कम 221 रुपये है। इसमें पिछले वर्ष की तुलना में 17 फीसदी की वृद्धि दर्ज की गई है। 2022-23 में दोनों राज्यों में मजदूरों का दैनिक वेतन 204 रुपये था। सबसे कम फीसदी वृद्धि दर्ज करने वाले राज्यों में कर्नाटक, गोवा, मेघालय और मणिपुर शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :ISRO ने लॉन्च किया भारत का सबसे बड़ा LVM3 रॉकेट…देखें

इसे भी पढ़ें :नाबालिग का दो दिन तक किया गैं’ग रे’प, फिर बाजार में फेंका… देखें

इसे भी पढ़ें :एक्टिव नहीं होती रांची की खलारी पुलिस, तो हो जाता…

इसे भी पढ़ें :राजधानी रांची में सरहुल पर झूमा जग और आसमां… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...