spot_img

रांची के DC बोले, स्कूली बच्चे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : रांची DC ने अपने X हैंडल पर पोस्ट किया कि राजधानी रांची में गुजरे कुछ दिनों से कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर ने लोगों की दिनचर्या को थाम सा दिया है। रांची के मौसम विभाग के विशेष बुलेटिन के आधार पर जिला प्रशासन ने जनसुरक्षा और स्वास्थ्य को लेकर अलर्ट जारी किया है। रांची में न्यूनतम तापमान 8 से 10 डिग्री सेल्सियस है। शीतलहर को देखते हुये येलो अलर्ट जारी किया गया है। ठंड से जुड़ी बीमारियों का खतरा बढ़ा है। प्रशासन ने साफ कहा है कि इस मौसम में सर्दी-खांसी, निमोनिया, हाइपोथर्मिया जैसी बीमारियों से बचाव बेहद जरूरी है। अभिभावकों से आग्रह किया गया है कि बच्चों को अच्छी तरह गर्म कपड़े पहनाकर ही बाहर भेजें। बच्चे की तबीयत बिगड़ते ही डॉक्टर से तुरंत संपर्क करें एवं स्कूल जाने वाले बच्चों को बहुत सुबह घर से न निकालें, यही समय सबसे ज्यादा ठंडा होता है। जिला प्रशासन ने बताया है कि स्थिति की लगातार निगरानी की जा रही है। मौसम के अनुसार आगे और निर्देश जारी किये जायेंगे।

आम जनता के लिये जरूरी अपील

  • गर्म कपड़े जरूर पहनें, स्वेटर, जैकेट, मफलर, टोपी, दस्ताने और मोजे
  • सुबह-शाम और रात में अनावश्यक बाहर निकलने से बचें, खासकर कोहरे में
  • घर के अंदर रहें और गर्म पेय पदार्थ लें, अदरक वाली चाय, सूप आदि
  • बुजुर्गों, छोटे बच्चों और गंभीर रोगियों का विशेष ध्यान रखें
  • खुले में आग जलाकर सीधे सेंकने से बचें, आग और सांस की परेशानी का खतरा

इसे भी पढ़ें : Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

इसे भी पढ़ें : RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

इसे भी पढ़ें : पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

इसे भी पढ़ें : अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

इसे भी पढ़ें : नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

spot_img

Related articles:

Weekly Horoscope (May 4 to 10, 2026) : सितारों ने लिखी 12 राशियों की नई कहानी… जानें

Kohramlive : मई की इस तपती दोपहरों और हल्की...

RBI के डिप्टी गर्वनर बने रोहित जैन…

Kohramlive : रोहित जैन भारतीय रिजर्व बैंक के नये...

पटरी पर दो धड़कनों का दर्दनाक अंत…

Latehar : लातेहार के बरवाडीह-बरकाकाना रेलखंड के रिचुघाटा स्टेशन...

अचानक DC साहब अंचल कार्यालय पहुंचे, फिर क्या हुआ… जानें

Hazaribagh : हजारीबाग के DC हेमंत सती बिना किसी...

नशे के सौदागरों को तीखी चोट…

Ranchi : रांची के कोतवाली थाना क्षेत्र में पुलिस...