Ranchi : रांची नगर निगम चुनाव में 23 फरवरी को हुये मतदान के दौरान कई बूथों पर अव्यवस्था, वोटर लिस्ट में गड़बड़ी और बूथ गठन में त्रुटियों की शिकायतें सामने आई थीं। मतदाताओं को अपने मताधिकार के प्रयोग में भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। इन शिकायतों को गंभीर मानते हुये राज्य निर्वाचन आयोग ने रांची के DC मंजूनाथ भजंत्री को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। यह नोटिस उपायुक्त कार्यालय को विधिवत रिसिव करा दिया गया। नोटिस में मीडिया रिपोर्ट्स का हवाला देते हुये कहा गया कि वोटर लिस्ट में त्रुटियों के कारण मतदाताओं को परेशानी हुई। कई बूथों के गठन में खामियां सामने आईं। चुनाव प्रक्रिया त्रुटिरहित होना लोक सेवकों की जिम्मेदारी है। आयोग ने इसे “गंभीर प्रकृति” का मामला बताया है। निर्वाचन आयोग ने स्पष्ट निर्देश दिये हैं कि मतदाता सूची तैयार करने में लगे अधिकारियों-कर्मचारियों की पहचान हो वार्डवार सूची के विखंडन और बूथ निर्माण से जुड़े दोषी चिन्हित हों। BLO समेत संबंधित कर्मियों की जिम्मेदारी तय की जाये। वहीं, कार्रवाई की अनुशंसा सहित जांच रिपोर्ट 7 दिनों के अंदर मांगी गई है।
रांची DC को कारण बताओ नोटिस, आयोग सख्त…
Date:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…
Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...
मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें
Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...
रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…
Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...
90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…
Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...
चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…
Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...









