RANCHI : झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकार, रांची के कार्यपालक अध्यक्ष माननीय न्यायाधीश अपरेश कुमार सिंह के निर्देश पर अखिल भारतीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन 2 अक्टूबर से 14 नवंबर 2021 तक रांची जिला के सभी ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों में चल रहा है। इसके तहत 12 नवंबर को धुर्वा के तुपुदाना, हटिया एवं मेन रोड रांची क्षेत्र में रांची डालसा के पीएलवी ने जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन करवाया। इसमें जादू टोना निषेध अधिनियम पर डालसा के पीएलवी शंपा दास ने विस्तार से जानकारी दी। पीएलवी प्रीति पाल ने लोगों को जिला विधिक सेवा प्राधिकार, रांची से मिलनेवाली निःशुल्क विधिक सहायता के बारें में बताया। झुग्गी-झोपड़ी में रहनेवाले गरीब लोगों को पीड़ित मुआवजा प्राप्त करने और उसका आवेदन भरने के तरीकों के बारे में बताया गया। डालसा के पीएलवी मुक्तेश्वर पाहन ने झालसा के स्कीम ‘निरोगी भवः’योजना के बारे में बताया।

ग्रामीण क्षेत्र में डोर-टू डोर चला कार्यक्रम
कार्यक्रम में बताया गया कि कि रिम्स और सदर अस्पताल रांची में डालसा का लीगल-एड-क्लिनिक है, उसमें डालसा के पीएलवी विधिक सहायता पहुंचाते हैं। इसके अलावा उपस्थित मजदूरों को मजदूरी कार्ड और वृद्धा पेंशन प्राप्त करने के बारे में भी बताया गया। तुपुदाना के आस-पास ग्रामीण क्षेत्र में डूर-टू-डूर जागरूकता कार्यक्रम चला। उपस्थित लोगों को पंपलेट एवं लीफलेट देकर कई जानकारियां दी गईं। पीएलवी शंपा दास द्वारा मनरेगा योजना के तहत जॉब कार्ड बनवाने पर जोर दिया गया।

इसे भी पढ़ें :तालाब में मिला 12वीं क्लास के Student का शव, दो दिन पहले निकला था घर से
इसे भी पढ़ें :SNMMCH में मरीज की मौत, परिजनों ने कहा- Oxygen नहीं मिलने से हुई मौत
इसे भी पढ़ें :गढ़वा का बाबा खोन्हर नाथ महादेव मंदिर बनेगा पर्यटन स्थल
इसे भी पढ़ें :Sushmita Sen ने वेब सीरीज ‘आर्या -2’ की टीजर शेयर कर बोलीं- शेरनी इज बैक, देखें…
इसे भी पढ़ें :NTA ने NEET अभ्यर्थियों की स्कैन OMR शीट जारी की, ऐसे करें चेक
इसे भी पढ़ें :Aryan Khan NCB दफ्तर पहुंचे..
इसे भी पढ़ें :रातो-रात famous हुई MA English चायवाली, ग्राहकों की लगती है कतार, देखें..
इसे भी पढ़ें :किशोरी को पहले पीटा, फिर किया गैंगरेप और…
इसे भी पढ़ें :BIT के ऑफ कैंपस में बढ़ी आवेदन की तिथि, जानें अब कब तक कर सकते हैं अप्लाई
इसे भी पढ़ें :IND vs NZ Test Series: पहले टेस्ट में रहाणे होंगे कप्तान, दूसरे टेस्ट में शामिल होंगे विराट!
इसे भी पढ़ें :मुजफ्फरपुर सिटी SP के बेटे की दर्दनाक मौत, देखें कैसे




