spot_img
spot_img

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Date:

spot_img
spot_img

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार फिर कानून-व्यवस्था को चुनौती देते नजर आये। खूंटी में शुक्रवार की रात गोलियों की आवाज से इलाका दहल उठा। बाइक पर सवार तीन नकाबपोश अपराधियों ने एक पेट्रोल पंप को निशाना बनाते हुये ताबड़तोड़ फायरिंग कर दी। अचानक हुई गोलीबारी से पेट्रोल पंप परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इस घटना में एक कर्मचारी के पैर में गोली लग गई। यह वारदात खूंटी के गुटजोरा पंचायत अंतर्गत जियारप्पा स्थित पुष्पा फ्यूल सेंटर में हुई। बताया जाता है कि शुक्रवार रात करीब नौ बजे अपाचे बाइक पर सवार होकर तीन अपराधी पेट्रोल पंप पहुंचे थे। इनमें एक ने हेलमेट पहन रखा था, जबकि दो अन्य ने अपना चेहरा ढक रखा था। पेट्रोल पंप पर पहुंचते ही अपराधियों ने कार्यालय और केबिन को निशाना बनाकर तीन राउंड गोलियां चलाईं। इसी दौरान एक गोली वहां काम करने वाले कर्मचारी अमित महतो के पैर में जा लगी। अमित गुमला जिले के घाघरा गांव के रहने वाले हैं। गोली की आवाज सुनते ही पेट्रोल पंप पर मौजूद लोगों में दहशत फैल गई। घायल कर्मचारी को आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया। राहत की बात यह है कि उसकी हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।

गोलीबारी के बाद काउंटर पर छोड़ गये धमकी भरा पर्चा

फायरिंग करने के बाद अपराधियों ने पेट्रोल पंप के काउंटर पर एक पर्चा छोड़ा और रांची की तरफ फरार हो गये। पर्चे में PLFI और राजेश यादव का नाम लिखा होने की बात सामने आई है। हालांकि, इस पर्चे की वास्तविकता और घटना में इन नामों की भूमिका को लेकर पुलिस जांच कर रही है। आखिर अपराधियों ने गोलीबारी क्यों की? उनका मकसद क्या था? इन सवालों के जवाब तलाशे जा रहे हैं। घटना की सूचना मिलते ही खूंटी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने घटनास्थल से गोली के खोखे बरामद किये हैं। पेट्रोल पंप में लगे CCTV कैमरों की फुटेज भी खंगाली जा रही है, ताकि नकाबपोश अपराधियों की पहचान की जा सके।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खरना की पवित्र शाम आज, फिर शुरू होगी 36 घंटे की कठिन तपस्या…

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खरना की पवित्र शाम आज, फिर शुरू होगी 36 घंटे की कठिन तपस्या…

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा...