spot_img
spot_img

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने वाले महादेव बेटिंग एप पर CBI ने बड़ा प्रहार किया है। जिस नेटवर्क को लेकर लंबे समय से जांच एजेंसियां पड़ताल कर रही थीं, उसके खिलाफ अब देश के छह राज्यों में एक साथ कार्रवाई की गई है। CBI (दिल्ली) की टीम ने महादेव बेटिंग एप से जुड़े 33 ठिकानों पर छापेमारी कर सट्टेबाजी के इस साम्राज्य की जड़ों तक पहुंचने की कोशिश की है। इस कार्रवाई की सबसे अहम कड़ी सौरभ चंद्राकर को माना जा रहा है। बेटिंग एप के किंगपिन सौरभ चंद्राकर को पिछले दिनों ओमान से भारत लाया गया था। उससे पूछताछ के दौरान मिली जानकारियों के आधार पर CBI ने अलग-अलग शहरों में छापेमारी का जाल बिछाया।

कई शहरों में एक साथ पहुंची CBI

CBI की कार्रवाई का दायरा काफी बड़ा रहा। अमृतसर, दिल्ली, नागपुर, धौलपुर, भोपाल, रायपुर, दुर्ग, इंदौर, बड़ोदरा, सूरत और मुंबई समेत कई शहरों में संदिग्ध ठिकानों को जांच के दायरे में लिया गया। छापेमारी के दौरान जांच एजेंसी को एक चौंकाने वाली जानकारी भी मिली। महादेव ऑनलाइन बुक एप का प्लेटफॉर्म सक्रिय पाया गया। यानी कार्रवाई और जांच के बावजूद इस नेटवर्क के जरिए कथित तौर पर सट्टेबाजी का कारोबार जारी था। CBI ने हस्तक्षेप करते हुये इस प्लेटफॉर्म को बंद करा दिया। छापेमारी के दौरान अलग-अलग ठिकानों से सट्टेबाजी में इस्तेमाल किए जा रहे मोबाइल फोन, अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और महत्वपूर्ण दस्तावेज जब्त किये गये हैं। जांच एजेंसी अब इन उपकरणों और दस्तावेजों की पड़ताल कर नेटवर्क से जुड़े लोगों, लेन-देन और संचालन के तरीकों का पता लगाने में जुटी है।

19 नवंबर तक CBI रिमांड पर सौरभ चंद्राकर

इस पूरे मामले में सौरभ चंद्राकर से पूछताछ को अहम माना जा रहा है। उसे ओमान से भारत लाये जाने के बाद न्यायालय के आदेश पर 12 नवंबर को CBI ने रिमांड पर लिया है। अदालत ने उसे 19 नवंबर तक रिमांड पर रखने की अनुमति दी है। जांच एजेंसी पूछताछ के जरिये यह पता लगाने में जुटी है कि महादेव बेटिंग एप का नेटवर्क किन-किन शहरों और लोगों तक फैला हुआ है तथा इसके संचालन में कौन-कौन शामिल हैं।

इसे भी पढ़ें :

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

खरना की पवित्र शाम आज, फिर शुरू होगी 36 घंटे की कठिन तपस्या…

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: