spot_img
spot_img

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत से दूर रखना आज के दौर में माता-पिता के लिये बड़ी चुनौती बन गया है। कोई स्क्रीन टाइम तय करता है, तो कोई मोबाइल और टीवी पर पाबंदी लगा देता है। लेकिन चीन के एक पिता ने इस परेशानी का ऐसा अनोखा हल निकाला है, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है। उन्होंने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) की मदद से घर के TV को ही पढ़ाई के क्विज सिस्टम में बदल दिया। अब बेटे को हर 10 मिनट में पढ़ाई से जुड़ा सवाल हल करना पड़ता है। सही जवाब देने पर ही TV पर चल रहा कार्यक्रम आगे बढ़ता है।

एक पिता ने अपनाया स्मार्ट तरीका

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मामला चीन के शेनझेन शहर का है। यहां रहने वाले हे नाम के एक व्यक्ति का बेटा सातवीं कक्षा में पढ़ता है। पिता पेशे से ड्राइवर हैं और काम के सिलसिले में अक्सर घर से बाहर रहते हैं। उनकी गैरमौजूदगी में बेटा काफी समय TV देखने में बिताता था। पिता को चिंता थी कि लगातार TV देखने से उसकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है।उन्होंने बेटे को TV देखने से पूरी तरह रोकने के बजाय तकनीक का सहारा लेने का फैसला किया। AI टूल की मदद से उन्होंने टीवी के लिये एक खास प्रोग्राम तैयार किया, जो मनोरंजन के बीच पढ़ाई को भी शामिल करता है।

हर 10 मिनट में स्क्रीन पर आता है पढ़ाई का सवाल

इस खास सिस्टम में बच्चे की कक्षा, पाठ्यपुस्तकों और स्कूल के पाठ्यक्रम के अनुसार सवाल तैयार किये गये हैं। TV पर कार्यक्रम देखते समय हर 10 मिनट बाद अचानक स्क्रीन पर एक सवाल दिखाई देता है। सवाल चीनी भाषा, गणित और अंग्रेजी जैसे विषयों से जुड़े होते हैं। बच्चे को जवाब देना पड़ता है। यदि जवाब सही होता है, तभी TV पर चल रहा कार्यक्रम दोबारा शुरू होता है। गलत जवाब देने पर उसे एक और सवाल हल करना पड़ता है। यानी अब TV देखने के लिये सिर्फ रिमोट चलाना काफी नहीं, बल्कि दिमाग भी चलाना जरूरी हो गया है!

बेटे ने खोज निकाली सिस्टम की कमजोरी

इस कहानी में दिलचस्प मोड़ तब आया, जब बेटे ने पिता के बनाये सिस्टम को चकमा देने का तरीका खोज लिया। TV पर सवाल आते ही उसने TV बंद किया और फिर से चालू कर दिया। इससे कुछ समय के लिये सिस्टम की पाबंदी हट गई। लेकिन पिता भी हार मानने वाले नहीं थे। उन्होंने प्रोग्राम को अपडेट कर दिया और उसकी इस तकनीकी चाल का रास्ता बंद कर दिया। अब पिता और बेटे के बीच एक अनोखा मुकाबला शुरू हो गया है। बेटा सिस्टम की कमियां खोजता है और पिता उन्हें ठीक करते हैं। पिता ने इस पूरी प्रक्रिया को ‘अटैक और डिफेंस गेम’ का नाम दिया है।

सोशल मीडिया पर किसी ने बताया शानदार आइडिया

पिता का कहना है कि उनका उद्देश्य बेटे को मनोरंजन से पूरी तरह दूर करना नहीं है। वह चाहते हैं कि टीवी देखने के साथ-साथ उसकी पढ़ाई भी चलती रहे। उन्हें उम्मीद नहीं थी कि बेटा इस प्रयोग में इतनी दिलचस्पी दिखाएगा। अब वह सवालों को और कठिन बनाने की तैयारी कर रहे हैं। इस अनोखे प्रयोग पर सोशल मीडिया में मिली-जुली प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं। कई अभिभावकों ने इसे बच्चों को पढ़ाई से जोड़ने का स्मार्ट तरीका बताया है। कुछ लोग अपने घर में भी ऐसा सिस्टम बनाने का तरीका जानना चाहते हैं। हालांकि, कुछ लोगों का मानना है कि मनोरंजन को हर बार परीक्षा से जोड़ना बच्चों के लिये अतिरिक्त दबाव पैदा कर सकता है। बच्चों को पढ़ाई के साथ खेलने और अपनी पसंद का मनोरंजन करने का समय भी मिलना चाहिये।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

खरना की पवित्र शाम आज, फिर शुरू होगी 36 घंटे की कठिन तपस्या…

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

खरना की पवित्र शाम आज, फिर शुरू होगी 36 घंटे की कठिन तपस्या…

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा...