spot_img
spot_img

अंधविश्वास की खू’नी इंतहा, पोती के सामने ही मा’र डाला…

Date:

spot_img
spot_img

Giridih : जिस घर में कभी अपनों के साथ हंसी-खुशी के पल बीतते थे, वहां शुक्रवार की रात चीख-पुकार गूंज उठी। एक बच्चे की बीमारी से हुई मौत के बाद अंधविश्वास के मकड़जाल में जकड़े लोग एक अधेड़ आदिवासी महिला को मार डाला। आरोप है कि डायन-बिसाही का शक जताकर महिला की बेरहमी से हत्या कर दी गई। सबसे दर्दनाक पहलू यह है कि मासूम पोती की आंखों के सामने उसकी दादी को मौत के घाट उतार दिया गया। दिल दहला देने वाली यह घटना गिरिडीह के मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बासाबूदा गांव की है।

बच्चे की मौत के बाद घर पहुंचे रिश्तेदार

मृतका के पति के मुताबिक, उनके गोतिया परिवार के एक बच्चे की बीमारी से मौत हो गई थी। इसी घटना के बाद शुक्रवार की रात गोतिया के कुछ लोग उनके घर पहुंचे। आरोप है कि उन्होंने पति-पत्नी को घर से बाहर खींच लिया और दोनों की बेरहमी से पिटाई शुरू कर दी। पति का कहना है कि हमलावरों ने उन्हें भी नहीं बख्शा। उनकी पत्नी पर धारदार हथियार से हमला किया गया, जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गई। परिवार का आरोप है कि महिला को डायन बताकर इस खौफनाक वारदात को अंजाम दिया गया। इस घटना का सबसे दर्दनाक गवाह मृतका की पोती बनी। उसने बताया कि गोतिया में दादा और चाचा लगने वाले लोग घर पहुंचे और उसके दादा-दादी को बाहर खींचकर ले गये। इसके बाद दोनों के साथ मारपीट की गई। पोती के मुताबिक, उसकी आंखों के सामने ही उसकी दादी की जान ले ली गई। उसने आरोप लगाया कि गोतिया के लोगों ने उसकी दादी को डायन कहकर मार डाला। एक मासूम बच्ची के लिये यह मंजर जिंदगीभर का ऐसा जख्म बन गया, जिसे शायद ही कभी भुलाया जा सके। घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंचे SDPO जीतबाहन उरांव ने मीडिया को बताया कि अधेड़ महिला की हत्या की गई है। डायन-बिसाही का आरोप लगाकर हत्या किये जाने की बात सामने आई है। सभी पहलुओं पर जांच की जा रही है और जिन लोगों पर आरोप लगे हैं, उनकी गिरफ्तारी का प्रयास किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

खरना की पवित्र शाम आज, फिर शुरू होगी 36 घंटे की कठिन तपस्या…

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

महादेव बेटिंग एप पर CBI का महाप्रहार…

Ranchi : ऑनलाइन सट्टेबाजी की दुनिया में तहलका मचाने...

रांची के कोकर में दोस्ती का भयानक अंत…

Ranchi : दोस्ती का रिश्ता भरोसे और अपनापन का...

AI ने बदल दिया TV देखने का तरीका, एक पिता ने निकाला अनोखा तरीका…

Kohramlive : बच्चों को मोबाइल और TV की लत...

खूंटी में बेखौफ अपराधियों का तांडव, पेट्रोल पंप कर्मचारी को मा’री गो’ली…

Khunti : झारखंड में अपराधियों के हौसले एक बार...

खरना की पवित्र शाम आज, फिर शुरू होगी 36 घंटे की कठिन तपस्या…

Ranchi : लोक आस्था के महापर्व छठ की छटा...