spot_img
spot_img

200 से अधिक फिल्मों के संगीतकार रामलक्ष्मण का निधन, लता मंगेशकर ने जताया दुख

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : मशहूर ब्लॉकबस्टर फिल्में जैसे मैंने प्यार किया, हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं सहित 200 से अधिक फिल्मों में म्यूजिक देने वाले 79 वर्षीय संगीतकार राम लक्ष्मण यानी विजय पाटिल का नागपुर में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार चल रहे थे और शनिवार को उन्होंने आखिरी सांस ली।

Read More :रांची के युवक की सिमडेगा में गला रेतकर हत्या, खेत में मिली लाश

राजश्री प्रोडक्शन ने दिलाई थी पहचान

राम लक्ष्मण का असली नाम विजय काशीनाथ पाटिल था। उन्होंने हिंदी भोजपुरी और मराठी फिल्मों में संगीत दिया। राजश्री प्रोडक्शन की फिल्मों ने उन्हें खास पहचान दिलाई थी। उससे पहले विजय पाटिल को इंडस्ट्री में लेकर आए थे दादा कोंडके, जिनकी मराठी फिल्मों से उन्होंने अपने काम की शुरुआत की थी। फिर दादा कोंडंके की कई हिंदी फिल्मों में भी विजय पाटिल ने संगीत दिया।

लता मंगेशकर ने दी श्रद्धांजलि

विजय पाटिल के निधन पर लता मंगेशकर ने दुख जताया है। उन्होंने ट्वीट कर लिखा- मुझे अभी पता चला कि बहुत गुणी और लोकप्रिय संगीतकार राम लक्ष्मण जी (विजय पाटिल) का स्वर्गवास हुआ। ये सुनकर मुझे बहुत दुख हुआ। वो बहुत अच्छे इंसान थे। मैंने उनके कई गाने गाए जो बहुत लोकप्रिय हुए। मैं उनको विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करती हूं।



Read More :फरवरी में हुए चोरी मामले का एक आरोपी धराया, इनको ढूढ रही पुलिस

जोड़ी के लक्ष्मण थे विजय

विजय राम लक्ष्मण की जोड़ी के लक्ष्मण थे और उन्होंने अपने जोड़ीदार सुरेंद्र के साथ म्यूजिक देना शुरू किया था। सुरेंद्र यानी राम का निधन 1976 में हो गया था। जैसे ही उन्होंने अपनी पहली हिंदी फिल्म एजेंट विनोद का म्यूजिक पूरा किया। फिल्म की रिलीज के बाद तक विजय ने अपनी जोड़ी राम लक्ष्मण के नाम से ही कायम रखी और अकेले ही हिंदी और मराठी फिल्मों में संगीत दिया।

इस फिल्म ने बदली करियर की दिशा

राम लक्ष्मण के करियर का सबसे बड़ा मोड़ था 1989 में आई फिल्म मैंने प्यार किया। इस मूवी की सफलता ने उन्हें देश भर में पॉपुलर कर दिया था। इसके बाद हम आपके हैं कौन और हम साथ साथ हैं तक राजश्री प्रोडक्शन की सुपरहिट फिल्मों का म्यूजिक उन्होंने ही दिया था।

Read More :चाचा की शादी में आई बच्ची नदी में डूबी, मग पकड़ने के लिए…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

केवल 5 हजार में घूमिये ‘भारत का स्कॉटलैंड’…

Kohramlive : पहाड़ों की ठंडी हवा, बादलों से बातें...

‘ईथा’ के टीजर ने मचाई सनसनी, श्रद्धा कपूर के नये लुक ने जीता दिल…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेत्री श्रद्धा कपूर एक बार फिर बिल्कुल...

माता  वैष्णो देवी के दरबार पहुंचे अक्षय कुमार, फैंस ने घेरा…

Kohramlive : बॉलीवुड अभिनेता अक्षय कुमार अपनी आगामी फिल्म...

फेसबुक पर मिला हमसफर, 60 की उम्र में बनी दुल्हन…

Kohramlive : जिंदगी कब, कहां और किस मोड़ पर...

76 साल के हुये ‘डिस्को किंग’ मिथुन चक्रवर्ती…

Kohramlive :  प्रतिभा और मेहनत के दम पर फिल्मी...