रांची : राजधानी रांची के हरमू हाउसिंग कॉलोनी के रहनेवाले दीपक कुमार वर्मा के घर में फरवरी को चोरी हुई थी। दीपक अपने परिवार के साथ 19 फरवरी को बाहर गए थे। 24 फरवरी को वापस लौटे। लौटा तो देखा घर में चोरी हो गई है। गहने, नगदी समेत कई सामान गायब थे। इस संबंध में दीपक ने अरगोड़ा थाना में मामला दर्ज कराया था। पुलिस ने मामले में पूर्व में दो प्राथमिक अभियुक्त पिंटू एवं निक्की उरांव को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था।
इसे भी पढ़ें : शराब के ठेके पर सोशल डिस्टेंसिंग समझाने गई पुलिस, शराबियों ने दौड़ा-दौड़ाकर पीटा
दोनों के पास से पुलिस ने चोरी के कई सामान को भी बरामद किया था। इस कांड के बाकी दो आरोपियों की पुलिस तलाश कर रही थी। शनिवार को अरगोड़ा पुलिस ने इस कांड में शामिल हरमू हाउसिंग कॉलोनी जनता फ्लैट अरगोड़ा निवासी आकाश राम उर्फ मुन्ना को गिरफ्तार कर जेल भेजा दिया। आकाश पूर्व में भी कई चोरी के मामले में जेल जा चुका है। अरगोड़ा पुलिस ने बताया कि इस चोरी कांड के अन्य अभियुक्तों की गिरफ्तारी एवं सामान की बरामदगी का प्रयास किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें : दिल्ली से रांची आया युवक बेहोश होकर स्टेशन पर गिरा, और तोड़ दिया दम, जीआरपी ने कही ये बात…








