spot_img
spot_img
spot_img

युवक से 33 हजार लूटने वाले तीन बदमाशों को रामगढ़ पुलिस ने दबोचा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

रामगढ़: रामगढ़ के भदानीनगर ओपी पुलिस ने जेएसपीएल जिंदल बलकुदरा में काम करने वाले एक युवक को अगवा कर एटीएम से 33 हजार रुपये  लूटने वाले तीन बदमाशों को दबोच लिया है। गिरफ्तार युवकों के पास से एक देशी कट्टा, एक जिंदा करतूस, बाइक और लूट का मोबाइल बरामद हुआ  है।यह जानकारी शुक्रवार को पतरातू SDPO डॉ. वीरेंद्र कुमार चौधरी, इंस्पेक्टर लिलेश्वर महतो और थाना प्रभरी सौरव कुमार ने दी।



 बाइक सवार हथियारबंद युवकों ने की थी लूटपाट

गिरफ्तार आरोपियों में गोलपार निवासी शोएब अंसारी, नईसराय निवासी अमन झा और थाना चैक रामगढ़ के रहने वाले गोलू कुमार वर्मा शामिल हैं। 2 अप्रैल की रात करीब साढे दस बजे बाइक सवार तीन हथियारबंद युवकों ने जेएसपीएल बलकुदरा से कार्य कर लौट रहे हेसालौंग निवासी नागेंद्र साव को भुरकुंडा के सयाल मोड से हथियार का भय दिखाकर अगवा कर लिया था। तीनों बदमाशों ने युवक के पास से एक हजार नकद, मोबाइल और ATM कार्ड छीन लिया। इसके बाद बदमाश नागेंद्र को रामगढ़ ले गए। वहां नागेंद्र को ATM में ले गए और पिन डालने को कहा। एटीएम से मात्र 2 हजार रुपये ही निकले।

पीड़ित युवक ने भदानीनगर ओपी में दर्ज कराया था मामला

इसके बाद बदमाश नागेंद्र को नईसराय ले गए। जहां एटीएम से 10 हजार रुपये  निकलवाए। इसके बाद बदमाश मोबाइल का सीम नागेंद्र को देकर फरार हो गए। जब नागेंद्र किसी तरह सुबह तीन बजे अपने घर पहुंचा तो पुनः उसके मोबाइल पर 20 हजार रुपये निकलने का मैसेज आया। भुक्तभोगी ने भदानीनगर ओपी में मामला दर्ज कराया था।

इसे भी पढ़ें :बीजेपी के एक और विधायक को निगल गया कोरोना

इसे भी पढ़ें :इस गांव में झोलाछाप डॉक्टर खेत में कर रहे कोरोना मरीजों का इलाज, देखिये तस्वीरें

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...

झारखंड में कल ऑरेंज अलर्ट, तेज हवा के झोंके के आसार…

Ranchi : झारखंड में पिछले कई दिनों से जारी...

झारखंड में एक ही रोज 88 JAS अधिकारियों का तबादला…

Ranchi : झारखंड सरकार ने बुधवार को प्रशासनिक स्तर...