ए’नकाउंटर के बाद हत्थे चढ़ा राका, 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

UP : सुल्तानपुर में BSC छात्र अमन यादव की हत्या के मामले में बड़ा एक्शन हुआ है। पुलिस ने फरार बदमाश दीपक यादव उर्फ राका को एनकाउंटर में पैर में गोली लगने के बाद गिरफ्तार कर लिया है। SP कुंवर अनुपम सिंह के मुताबिक, रविवार रात चांदा थाना क्षेत्र में घेराबंदी के दौरान आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में पुलिस की गोली राका के पैर में लगी और उसे पकड़ लिया गया। फिलहाल घायल बदमाश का इलाज अस्पताल में चल रहा है। अमन यादव हत्याकांड में लापरवाही उजागर होने पर चांदा थानेदार दीपेन्द्र विक्रम सिंह सहित 5 पुलिसकर्मी सस्पेंड कर दिये गये हैं। सस्पेंड कर्मियों में SO दीपेन्द्र विक्रम सिंह, उपनिरीक्षक चुन्नू लाल, मुख्य आरक्षी शंहशाह, आरक्षी दिनेश रावत, आरक्षी अनुराग शामिल हैं। SP ने कहा, “केस गंभीर था, लापरवाही किसी कीमत पर बर्दाश्त नहीं।” यह घटना 6 दिसंबर 2025 की शाम की है। चांदा थाना क्षेत्र के साढ़ापुर निवासी बीएससी छात्र अमन यादव की कुछ युवकों से कहासुनी हो गई थी। आरोप है कि मयंक यादव और शिवम यादव अपने साथियों के साथ कार में आये, अमन को सरेराह अगवा कर ले गये और यह पूरी घटना गांव के CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। इसके बाद अमन की हत्या कर दी गई,
जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। अब तक तीन आरोपी गिरफ्तार किये जा चुके हैं।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पुलिस देखते ही बेहोश हो गई महिला, बाद में म’र गई…

Koderma : कोडरमा के सतगावां थाना क्षेत्र का छोटा...

पाकुड़ में मा’रा गया एक चौकीदार… जानें क्यों

Pakur : पाकुड़ के पहाड़ियों और जंगलों के बीच...

रांची जेल में महिला कैदी का यौन शोषण, पूर्व CM का बड़ा इल्जाम…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची के बिरसा मुंडा...

चार ला’शें, 18 टु’कड़े और एक ऐसा सच, जिसने बिहार को दहला दिया…

Bihar : बिहार के कैमूर के रामगढ़ थाना क्षेत्र...

स्वीडन ने PM मोदी को पहनाया सम्मान का सबसे चमकदार सितारा…

Kohramlive : भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्वीडन...