spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

BP की परेशानी के कारण रजनीकांत अस्‍पताल में भर्ती

Date:

spot_img
spot_img
  • अपनी फिल्‍म Annathe की कर रहे थे शूटिंग
  • कोरोना टेस्ट में पाए गए हैं निगेटिव

कोहराम लाइव डेस्क : सुपरस्टार रजनीकांत हैदराबाद के अपोलो Hospital में भर्ती करवाया गया है। ऐसी सूचना है कि रजनी अपनी फिल्म Annaththa की शूटिंग कर रहे थे। इसी दौरान उन्हें ब्लड प्रेशर की दिक्कत होने लगी। इस फिल्म की शूटिंग कुछ दिन पहले बंद कर दी गई थी। कारण था क्रू के 8 लोगों का कोरोना पॉजिटिव होना। रजनीकांत का कोरोना टेस्ट निगेटिव आया था, लेकिन ब्लड प्रेशर की दिक्कत थी।

इसे भी पढ़ें :ट्रेलर की चपेट में आकर बच्ची की मौत, Prayer करने गई थी चर्च

अस्‍पताल ने जारी किया है बयान

रजनीकांत को लेकर अस्पताल की ओर से बयान जारी किया गया है। उसमें उनके हेल्थ का अपडेट दिया गया है। डॉक्टरों के अनुसार रजनी के ब्लड प्रेशर में दिक्कत हो रही है। उन्हें अस्पताल से छोड़ने से पहले गंभीरता से मॉनिटर किया जा रहा है। अस्‍पताल ने बताया है कि रजनीकांत को 25 दिसम्बर सुबह अस्पताल में भर्ती करवाया गया। वह फिल्म की शूटिंग पिछले 10 दिनों से हैदराबाद में कर रहे हैं। फिल्म के सेट्स पर कुछ लोगों को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। रजनीकांत का कोरोना टेस्ट 22 दिसंबर को हुआ था, जो निगेटिव आया था। तभी से उन्होंने खुद को आइसोलेट कर लिया था और उनका ठीक से ध्यान रखा जा रहा था।

इसे भी पढ़ें :MLA इरफान ने CM से मांगे 155 पहरेदार

उनके अन्दर कोरोना के कोई लक्षण नहीं थे लेकिन उनका ब्लड प्रेशर काफी बढ़ और घट रहा था, जिसके चलते उन्हें अस्पताल में भर्ती करवाना जरूरी था। जब तक उनका ब्लड प्रेशर ठीक नहीं होता और वह घर जाने के लिए ठीक नहीं हो जाए तब तक उन्हें अच्छे से मॉनिटर किया जाएगा। ब्लड प्रेशर और थकान के अलावा उन्हें कोई लक्षण नहीं है और वह स्वस्थ हैं।”

इसे भी पढ़ें :50 रुपये का लालच देकर रौंद डाला मासूम को…

फिल्म के सेट्स पर 8 लोगों को हुआ कोरोना

बता दें कि 23 दिसम्बर को फिल्म Annaththa के 8 क्रू मेम्बर्स को कोरोना पॉजिटिव पाया गया था। इस फिल्म की शूटिंग 14 दिसम्बर को हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में शुरू हुई थी। मेकर्स ने फिल्म के स्टार्स और क्रू के लिए बायो बबल बनवाया था। हालांकि रूटीन टेस्ट के दौरान 8 सदस्यों को कोरोना वायरस के साथ पॉजिटिव पाया गया था।

फिल्म Annaththa को Siruthai Siva बना रहे हैं। इसमें रजनीकांत के साथ नयनतारा, कीर्ति सुरेश, खुशबू, मीना और प्रकाश राज अहम किरदार निभाते नजर आएंगे। इसे सन पिक्चर्स और D Imman द्वारा प्रोड्यूस किया जा रहा है।

इसे भी पढ़ें :29 December को काम का लेखा-जोखा पेश करेंगे सीएम

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...