कोरोना के कारण राजगीर नेचर सफारी को किया गया बंद

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

NALANDA : बढ़ते कोरोना संक्रमण के मद्देनजर बिहार में नालंदा के राजगीर स्थित नेचर सफारी को फिलहाल बंद कर दिया गया है। बता दें कि राजगीर नेचर सफारी का शुभारंभ इसी साल 26 मार्च को सीएम नीतीश कुमार ने किया था। यह पर्यटकों के आकर्षण का केंद्र बना हुआ था। गौरतलब है कि नेचर सफारी नालंदा और गया के बीच जेठियन जाने वाले मार्ग में है। इसकी राजगीर शहर से दूरी लगभग 10 किलोमीटर है। सोन भंडार और जरासंध अखाड़ा से लगभग 8 किलोमीटर है। अधिकांश भू-भाग सोनागिरी और वैभारगिरि के बीच में है।

इसे भी पढ़ें : Weekend Curfew in Delhi:दिल्ली में लगेगा वीकेंड लॉकडाउन ,इन चीजों पर लगायी पाबंदी…

500 हेक्‍टेयर में फैला है नेचर सफारी 

नालंदा में 500 हेक्टेयर में फैले नेचर सफारी के निर्माण में लगभग 20 करोड़ रुपए खर्च किए गए हैं। इसका निर्माण कार्य वर्ष 2017 में शुरू हुआ था। बीते साल 2020 के 19 दिसंबर को मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नेचर सफारी और ग्लास स्काई वॉक ब्रिज का मुआयना किया था। उस वक्त सुरक्षा का विशेष ध्यान रखते हुए शेष कार्य पूरे करने का निर्देश दिया था।

इसे भी पढ़ें : इस हॉस्पिटल से भाग गई कोरोना संक्रमित महिला, अस्पताल प्रबंधन को कोई चिंता नहीं

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

मुजफ्फरपुर की शाही लीची निकली देश के सबसे बड़े दरबार तक…

Bihar : मुजफ्फरपुर की विश्व प्रसिद्ध शाही लीची का...

बड़ी खबरः 2 IAS सस्पेंड, एक ठेकेदार ने कराई आलीशान सैर…

Bihar : बिहार सरकार ने टेंडर घोटाले में घिरे...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...

“नहीं छोड़ेंगे बंगला, फोर्स बुलाकर खाली करवा ले सरकार…”

Bihar : बिहार की राजनीति में एक बार फिर...