spot_img
spot_img

झारखंड के कई जिलों में बारिश, तेज हवा और वज्रपात का अलर्ट… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ दिनों तक मौसम का मिजाज बदला-बदला रहने वाला है। मौसम केंद्र रांची के पूर्वानुमान के मुताबिक राज्य के कई हिस्सों में आंशिक बादल, गरज और हल्की बारिश की संभावना है। आज यानी 7 मार्च को दक्षिण-पूर्वी जिलों में बादल छाने के साथ गरज और हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 8 मार्च को पूर्वी जिलों में भी ऐसे ही हालात रहने के आसार हैं। 9 मार्च को मौसम थोड़ा ज्यादा सक्रिय रहेगा। इस दिन कुछ इलाकों में 30–40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवा, गरज और वज्रपात की चेतावनी जारी की गई है। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। 10 मार्च को भी उत्तर-पूर्वी जिलों में हल्की बारिश की संभावना बनी रहेगी। राजधानी रांची में 7 से 9 मार्च के बीच गरज वाले बादल बनने के संकेत हैं। तापमान की बात करें तो रांची में अधिकतम 31.8°C और न्यूनतम 18.2°C दर्ज किया गया। राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 34.7°C और सबसे कम गुमला में 16.2°C रिकॉर्ड हुआ। मौसम विभाग के मुताबिक आने वाले दिनों में तापमान में 3–4 डिग्री तक बढ़ोतरी भी हो सकती है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...