spot_img
spot_img

मिल सकती है बारिश से थोड़ी राहत… जानें कब

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में बंगाल की खाड़ी से उठे सिस्टम ने मौसम का मिज़ाज बदल दिया है। शुक्रवार को दोपहर बाद कई जिलों में तेज बारिश हुई, जिससे राजधानी रांची का तापमान 24 घंटे में 2.3°C गिरकर 29.3°C पर पहुंच गया। मौसम विभाग ने शनिवार, 27 सितंबर को पूरे राज्य के लिए येलो अलर्ट जारी किया है। रांची, सिमडेगा और कोल्हान ज़ोन में तेज हवाओं और वज्रपात के साथ बारिश के आसार हैं।

28 से 30 सितंबर तक बारिश से थोड़ी राहत मिल सकती है, लेकिन दोपहर बाद गरज-चमक के साथ हल्की बौछारें जारी रह सकती हैं। 1-2 अक्टूबर को एक और सिस्टम बनने के संकेत हैं, जिससे फिर बारिश लौट सकती है। पूर्वी सिंहभूम के बोड़ाम में बीते कल खेत में काम कर रहे दो लोगों की ठनका गिरने से मौत हो गई। शनिवार से ‘हस्ता नक्षत्र’(हथिया) शुरू हो गया है, जो 11 अक्टूबर तक चलेगा। इसके बाद ‘चित्रा’ और फिर ‘स्वाति’ नक्षत्र आयेंगे। इसी के साथ धीरे-धीरे वर्षा ऋतु का समापन होगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

शिक्षा की मशाल बनकर उभरे सुनील बाबू…

Ramgarh(Prince Verma) : शिक्षा को समाज परिवर्तन का सबसे...

मानसून में बढ़ा डेंगू-मलेरिया का खतरा, क्या बोल गये मशहूर डॉ वर्मा… जानें

Ranchi : मानसून की दस्तक के साथ डेंगू और मलेरिया...

रेल यात्रियों के लिये बड़ा बदलाव: महिला कोच में घुसे तो मिलेगा ये दंड…

Kohramlive : भारतीय रेलवे ने यात्रियों के लिये नियमों...

90 साल की उम्र में दी परीक्षा, लिखी हौसले की नई इबारत…

Bihar : कहते हैं, सीखने की कोई उम्र नहीं...

चौपारण की खुशबू यादव ने BPSC में हासिल की कामयाबी…

Chouparan : संसाधनों की कमी और बड़े शहरों की...