झारखंड में फिर बारिश-ठनका का अलर्ट… जानें कब

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में फिलहाल मौसम साफ और शुष्क बना हुआ है, लेकिन आने वाले दिनों में मौसम का मिजाज बदलने के संकेत मिल रहे हैं। मौसम केंद्र रांची के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक 7 मार्च से राज्य के कई हिस्सों में बादल छाने और हल्की बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार 7 और 8 मार्च को दक्षिण-पूर्वी और पूर्वी जिलों में आंशिक बादल छाने के साथ कहीं-कहीं गरज के साथ हल्की बारिश हो सकती है। वहीं 9 मार्च को उत्तर-पूर्वी और आसपास के मध्य भागों में भी मौसम बदल सकता है। इस दिन गरज के साथ ठनका की भी आशंका जताई गई है। जिन जिलों में अलर्ट जारी किया गया है उनमें कोडरमा, हजारीबाग, गिरिडीह, बोकारो, धनबाद, देवघर, जामताड़ा, दुमका, गोड्डा, साहिबगंज और पाकुड़ शामिल हैं। मौसम विभाग ने लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है। इधर तापमान में भी बढ़ोतरी दर्ज की जा रही है। रांची में अधिकतम तापमान 30.4°C, जमशेदपुर में 34.6°C और डालटनगंज में 33.7°C रिकॉर्ड किया गया। बोकारो में पारा 35.1°C तक पहुंच गया, जो सामान्य से करीब 5.5 डिग्री ज्यादा है। राज्य में सबसे अधिक तापमान सरायकेला में 36°C दर्ज किया गया, जबकि सबसे कम न्यूनतम तापमान खूंटी में 14.5°C रहा। पिछले 24 घंटों के दौरान राज्य के किसी भी हिस्से में बारिश नहीं हुई और मौसम पूरी तरह शुष्क बना रहा।

इसे भी पढ़ें : मां ने मिलना छोड़ा तो बेटे को मा’र डाला, हाजत में म’रने वाले की पत्नी क्या बोल गई… देखें वीडियो

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जून का पहला सप्ताह : सभी 12 राशियों का हाल… जानें

KohramLive Desk : जून महीने का पहला सप्ताह कई...

सिंगापुर पहुंचे राजद सुप्रीमो, बेटी बोली, ‘आज हमारे घर भगवान आये हैं’…

Patna : राष्ट्रीय जनता दल के सुप्रीमो लालू प्रसाद...

165 मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में शनिवार को झारखंड राज्य...

अस्पताल में गायब मिले डॉक्टर, कमिश्नर ने गैर हाजिर का रोका वेतन…

Garhwa(Nityanand Dubey) : सरकारी दफ्तरों और अस्पतालों में अक्सर...