AURANGABAD : बिहार के औरंगाबाद में दहेज के लिए पत्नी की हत्या करने का मामला दर्ज कराया गया है। हत्या का आरोप पति विवेक कुमार पर लगा है, जो रेलवे में गार्ड की नौकरी करता है। मामला नगर थाना क्षेत्र के शाहपुर मुहल्ले की है। हालांकि ससुराल वाले इसे सुसाइड बता रहे हैं, लेकिन मृतक के परिजनों ने दहेज के लिए गला घोंटकर हत्या का आरोप लगाया है।
Read more:International drug abuse day पर बोले PM- नशा बुराइयों वाला एक 3D, जो अंधकार, विनाश और तबाही लाता है
गर्दन पर है गंभीर चोट
घटना की सूचना पुलिस को दी गई, जिसके बाद मौके पर स्थानीय थाने की पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में ले लिया। पुलिस के अनुसार, प्रथमदृष्ट्या मामला हत्या का लग रहा है। मृतक के पैर में एड़ी के पास कटे का निशान है और गर्दन पर गंभीर चोट है। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मृतक की पहचान शाहपुर मुहल्ला निवासी विवेक कुमार की पत्नी मधु कुमारी के रूप में की गई है। पति को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। उससे पूछताछ की जा रही है।
Read more:मछली पकड़ने के विवाद में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा जब्त
मृतका के पिता झारखंड में कार्यरत
मृतका के पिता झारखंड के जपला कुकुही गांव निवासी भोला सिंह CISF में कार्यरत हैं। बताया कि यह आत्महत्या नहीं, बल्कि मर्डर है। शुक्रवार को 11 बजे रात में मेरी बेटी से बात हुई थी। शादी के बाद लगातार ससुराल वालों की तरफ से मेरी बेटी को प्रताड़ित किया जाता था। गाड़ी की मांग की जाती थी। फोन पर जिस वक्त मेरी बात हुई थी, उस वक्त भी उसे दहेज के लिए उसे उलाहना दिया जा रहा था। इसके लिए उससे मारपीट भी की जाती थी। इस बात की जानकारी भी मधु ने हमें दी थी।
Read more:मछली पकड़ने के विवाद में फायरिंग, आरोपी गिरफ्तार, देसी कट्टा जब्त
2019 में हुई थी शादी
झारखंड के जपला अंतर्गत कुकुही गांव निवासी भोला सिंह की पुत्री मधु कुमारी की शादी शाहपुर मोहल्ला निवासी नन्दलाल महतो के पुत्र विवेक कुमार के साथ 2 साल पहले 30 नवंबर 2019 को हुई थी। स्थानीय लोगों ने बताया कि मधु का पति मुगलसराय में रेलवे गार्ड में नौकरी करता है। इन दिनों छुट्टियों में घर आया था।
Read more:एक्शन मोड में लोहरदगा एसपी, बोलीं- हर हाल में करें क्राइम कंट्रोल
जांच रिपोर्ट आने के बाद होगी कार्रवाई
घटना की सूचना मिलते ही नगर थाना पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लिया और मृतक के पति विवेक कुमार और ससुर नंदलाल महतो को पूछताछ के लिए थाने ले गई। नगर थानाध्यक्ष ने कहा कि लड़की के पिता के कहने अनुसार सदर अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया है। जांच रिपोर्ट के बाद कार्रवाई की जाएगी।










