International drug abuse day पर बोले PM- नशा बुराइयों वाला एक 3D, जो अंधकार, विनाश और तबाही लाता है

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

kohramlive desk : हर साल 26 जून को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय नशा निषेध दिवस के तौर पर मनाया जाता है।  जिसका मुख्य मकसद लोगों को नशा से दूर रखना और नशा तस्करी पर लगाम लगाना है। पहली बार साल 1987 में मनाया गया था। जिसका मुख्य कारण संयुक्त राष्ट्र के तरफ से समाज को नशा मुक्त करने का प्रस्ताव पेश किया था।  जिसे सदस्य देशों की सहमति मिली। इस साल की थीम शेयर ड्रग फैक्ट्स टू सेव लाइव्स है (Share Facts On Drugs, Save Lives) यानी नशा से संबंधित सही जानकारी लोगों तक पहुंचा कर जीवन को बचाना है। इस मौके पर पीएम मोदी और उत्तर प्रदेश के सीएम योगी ने ट्वीट कर लोगों को जागरूक होने की बात कही।

PMमोदी ने नशामुक्ति के लिए काम कर रहे लोगों की सराहना की

पीएम मोदी ने ट्वीट करके कहा- ‘आज, नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ अंतरराष्ट्रीय दिवस पर, मैं उन सारे लोगों की सराहना करता हूं जो हमारे समाज से इस खतरे को खत्म करने के लिए ग्रासरूट लेवल पर काम कर रहे हैं। लोगों की जिंदगी को बचाने के लिए ऐसा हर प्रयास महत्वपूर्ण है क्योंकि नशा अपने साथ अंधकार, विनाश और तबाही लेकर आता है।

Read more:जब नई नवेली बहू लगने लगी करिया… देखिये, कांके थाना में कैसे हुआ बवाल

सीएम योगी बोले- नशा, नाश का मूल

यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ ने भी इस मौके पर अपनी बात रखी। उन्होंने ट्वीट किया- ‘नशा, नाश का मूल है। यह स्वास्थ्य और सामाजिक प्रतिष्ठा को क्षय करता है। आइए, आज अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस के अवसर हम सभी नशे के दुष्प्रभावों के प्रति समाज को जागरूक कर उत्तर प्रदेश को ‘नशा मुक्त प्रदेश’ बनाने के लिए संकल्पित हों।

मुबंई पुलिस ने भी बाइक रैली निकाली

मुंबई पुलिस की एंटी-नारकोटिक्स सेल ने अंतरराष्ट्रीय नशा निरोधक दिवस पर एक बाइक रैली का आयोजन किया। एंटी-नारकोटिक्स सेल के DCP ने बताया, ‘अगले 15 दिन कई कार्यक्रम होंगे। जिसमें स्कूल के ऑनलाइन क्लास के माध्यम से हम वहां जागरुकता लाने की कोशिश करेंगे।

आज के समय में बच्चे ओर बड़े कई प्रकार के नशे की आदतों से जूझ रहे हैं। जिनमे शराब सिगरेट हेरोइन जैसे चीजें शामिल है जिनसे होने वाले कुप्रभाव लोगों को खराब सेहत ओर जीवनशैली की तरफ ले जा रहे हैं।  तो जरूरत है जागरूक होने की और अन्य लोगों को भी जागरूक करने की।

Read more:#CM के पर्सनल सिक्‍योरिटी ऑफिसर और #SP में चले लात-घूंसे (देखें वीडियो)  

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

6 और 7 को सिनेमाघरों में 50% की छूट, शर्त बस इतनी सी…

Patna : 6 नवंबर को वोट डालने वालों के...

लातेहार में अफरा-तफरी, एक साथ 35 बच्चे…

Latehar : लातेहार में जतरा मेले की रौनक अचानक...

30 की हो गई हैं? तो डाइट में जरूर शामिल करें ये 6 सुपरफूड्स

Kohramlive : 30 की उम्र के बाद महिलाओं के...

PM मोदी ने सांसदों को दिया तोहफा

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने सोमवार सुबह नई...

CM के इस पोस्ट के बाद बिहार में टीचर हुये गदगद… जानें

Bihar : बिहार के हज़ारों शिक्षकों को आज बड़ी...