Kohramlive : ओडिशा में एक बार फिर रेल हादसा हो गया। जाजपुर रोड रेलवे स्टेशन पर मालगाड़ी ट्रेन की चपेट में आए कुछ मजदूर चपेट में आ गये। जिसमें 6 मजदूर काल के गाल में समा गये। वहीं इस हादसे में 2 मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गये है। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, मालगाड़ी ट्रेन बिना इंजन के जाजपुर रेलवे स्टेशन पर खड़ी थी, हादसे के वक्त भारी बारिश हो रही थी। नॉरवेस्टर के प्रभाव के कारण तूफान उठा था, जिससे बचने के लिए मजदूर मालगाड़ी ट्रेन के एक डिब्बे के नीचे शरण लिये हुए थे। तभी तेज हवा से एक बोगी आगे की तरफ बढ़ी और उसके नीचे बैठे मजदूर चपेट में आ गए।
रेलवे के प्रवक्ता ने बताया कि मजदूर एक रेलवे साइडिंग पर काम कर रहे थे, जहां एक मालगाड़ी खड़ी थी। अचानक मौसम बिगड़ने के बाद आंधी और बारिश शुरू हो गई। इससे बचने के लिए वे ट्रेन के नीचे बैठ गए। मालगाड़ी में इंजन नहीं लगा था और बारिश की वजह से ट्रेन आगे की ओर बढ़ने लगी। दुर्भाग्य से मजदूर इसकी चपेट में आ गए।
मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने मजदूरों की मौत पर गहरा दुख व्यक्त किया। उन्होंने मृतकों के परिजनों को मुख्यमंत्री राहत कोष से पांच लाख रुपये की अनुग्रह राशि देने की घोषणा की। सीएम ने इस हादसे में घायल हुए दो लोगों को उचित इलाज मुहैया कराने का आदेश भी दिया है।
इसे भी पढ़ें : रूपेश को 10 साल सश्रम कारावास के साथ इतना जुर्माना… देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : गढ़वा जा रही बस का रास्ते में क्या हुआ…देखें
इसे भी पढ़ें : लातेहार के बरवाडीह गांव में ब्लास्ट, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें : महिला थाना के ASI रंगेहाथ धराये, क्या कर रहे थे… देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में हीट वेव का अलर्ट, इन जिलों के लोग रहें सावधान
इसे भी पढ़ें : कोर्ट में कुख्यात शूटर जीवा को गोलियों से भून डाला, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : कोयलांचल में फिर ठांय-ठांय, देखें इस बार किसको लगी गोली








