spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग में टोटो शोरूम पर छापा…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के जिला परिवहन विभाग की टीम ने एक शहर के एक प्रमुख टोटो शोरूम पर अचानक पहुंचकर औचक निरीक्षण शुरू कर दिया। निरीक्षण की अगुवाई मोटर यान निरीक्षक बिरसू सिंह और रवीना कुमारी ने की। जांच में खुलासा हुआ कि शोरूम में वाहनों के क्रय-विक्रय रजिस्टर में भारी गड़बड़ी है। रजिस्टर में दर्ज गाड़ियां या तो गायब थीं या उनकी संख्या वास्तविकता से मेल नहीं खा रही थी। टीम को यह भी पता चला कि डीलर ने परिवहन विभाग को जरूरी रिपोर्ट समय पर नहीं भेजी, जो सीधे तौर पर नियमों का उल्लंघन है। मोटर यान निरीक्षक बिरसू सिंह ने डीलर को साफ चेतावनी दी कि सभी अभिलेख तत्काल अप-टू-डेट करें, वरना लाइसेंस निलंबन तय है। उन्होंने कहा कि हर वाहन की खरीद-बिक्री की जानकारी समय पर जिला परिवहन कार्यालय को देना जरूरी है। निरीक्षण टीम की सदस्य रवीना कुमारी ने कहा कि यह कार्रवाई एक संदेश है बाकी डीलरों के लिये। आने वाले दिनों में जिले के अन्य वाहन शोरूमों की भी जांच की जायेगी। उपभोक्ता के हित से कोई समझौता नहीं होगा। परिवहन विभाग की इस अचानक कार्रवाई से जिले के टोटो शोरूम संचालकों में हड़कंप है। कई जगहों पर रजिस्टर और रिकॉर्ड की फाइलें दुरुस्त करने की कवायद तेज हो गई है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेलगाम हो गये हैं कुछ अधिकारी, पंकज मिश्र ने CM को भेजा पत्र…

Ranchi : जयप्रकाश जनता दल के राष्ट्रीय सचिव पंकज...

JBVNL के दो बड़े अधिकारी सस्पेंड… जानें क्यों

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

जरियागढ़ थाना का घेराव, गांववाले बोले, निर्दोष को फंसाया गया…

Khunti : खूंटी के जरियागढ़ थाना क्षेत्र के लापा...

रांची एयरपोर्ट की सुरक्षा पर सख्त पहरा…

Ranchi : राजधानी रांची के बिरसा मुंडा हवाई अड्डे...

गुपचुप बेचने वाली महिला की ह’त्या का खुलासा, क्यों मा’री गई… जानें

Ranchi : रांची के तुपुदाना ओपी क्षेत्र के दसमाइल-तुंजू...