spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

दिल्ली-उत्तराखंड की 11 फर्मों पर रेड, 23.4 करोड़ जीएसटी फर्जीवाड़े की मिली जानकारी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : सेंट्रल गुड्स एंड सर्विस टैक्‍स यानी केंद्रीय वस्तु एवं सेवा कर (CGST) ने उत्तराखंड में संगठित तरीके हो रहे करोड़ों के जीएसटी फर्जीवाड़े को उजागर किया है। दिल्ली और उत्तराखंड की 11 फर्मों में छापेमारी कर23.4 करोड़ का जीएसटी फर्जीवाड़ा पकड़ा है। इसमें फर्जी तरीके से 4.2 करोड़ रुपये के आईटीसी क्रेडिट लेने की कोशिश को नाकाम किया है। देहरादून स्थित सीजीएसटी आयुक्त उत्तराखंड कार्यालय ने धोखाधड़ी कर जीएसटी रिफंड प्राप्त करने की खुफिया जानकारी के आधार पर जांच की। सीजीएसटी उत्तराखंड आयुक्त दीपांकर ऐरन ने बताया कि देहरादून स्थित सॉफ्टवेयर और आईटी सोल्युशन फर्म मैसर्स टेक ग्रोथ एंटरप्राइजेस फर्जीवाड़े में शामिल है।

11 फर्मों के एक बड़े सिंडिकेट का पता चला

जांच में 11 फर्मों के एक बड़े सिंडिकेट का पता चला। इसमें दिल्ली की चार और उत्तराखंड की सात फर्में शामिल हैं। इसमें ज्यादातर फर्में देहरादून में पंजीकृत हैं। इस सिंडिकेट का मूल आपूर्तिकर्ता दिल्ली स्थित मैसर्स मोरया एंटरप्राइजेज है, जो कपड़ों का सप्लायर है। उसने दिल्ली में तीन अन्य फर्में मैसर्स गगन सॉल्यूशन, मैसर्स इमैक्यूलेट वर्ड टेक सॉल्यूशन और मैसर्स जेके सॉल्यूशन को फर्जी आपूर्ति दिखाई। इन तीन फर्मों ने उत्तराखंड की सात फर्मों को आईटी से जुड़े प्रोडक्ट और सेवाओं की आपूर्ति दिखाई। इसमें उत्तराखंड की मैसर्स टेक ग्रोथ एंटरप्राइजेस, मैसर्स जेनटिया सॉफ्टवेयर सॉल्यूशन, मैसर्स ब्रूकफील्ड वर्ल्ड वाइड सॉल्यूशन, मैसर्स प्रोटेक्ट्स वर्ल्ड वाइड सॉल्यूशन, मैसर्स खिंडा टेक सॉफ्टवेयर सिस्टम और मैसर्स बैकबोन सॉफ्टवेयर सिस्टम शामिल हैं। सप्लायरों से कथित रूप सप्लाई दिखाकर जीएसटी रिटर्न के लिए आवेदन किया गया था।

एसजीएसटी कार्यालय में दर्जतीन कंपनियों का रजिस्‍ट्रेशन सस्‍पेंड

देहरादून एसजीएसटी कार्यालय में पंजीकृत तीन कंपनियों का पंजीकरण निलंबित कर दिया गया है। पंजीकरण रद्द करने की कार्रवाई की जा रही है। उत्तराखंड राज्य जीएसटी में पंजीकृत चार अन्य कंपनियों पर कार्रवाई के लिए विभाग को लिखा गया है। जबकि दिल्ली में पंजीकृत कंपनियों के लिए सीजीएसटी कार्यालय को पत्र भेजा है।

इसे भी पढ़ें : रेलवे में अब बुजुर्गों और खिलाड़ियों को नहीं मिलेगा कंसेशन, रेल मंत्री अश्विनी वैष्णणव का ऐलान

इसे भी पढ़ें :महिला दारोगा को रौंदने की पूरी कहानी, चश्मदीद की जुबानी… देखें

इसे भी पढ़ें :पत्नी ने नहीं उठाया फोन, सिपाही ने तीन दोस्तों को ठोक डाला

इसे भी पढ़ें :NTA JEE Main Session 2 Postponed, जानें कब होगी परीक्षा

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मोदी कैबिनेट के बड़े फैसले…

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर, शहरी...

PM मोदी ने रचा इतिहास, दुनिया भर से मिल रही बधाइयां… जानें क्यों

Kohramlive : PM नरेंद्र मोदी ने भारतीय राजनीति में...

NEET री-एग्जाम से पहले बड़ा अलर्ट! EOU ने जारी की एडवाइजरी

Kohramlive : 21 जून को होने वाली NEET री-एग्जाम...

भारत की ऐतिहासिक जीत, डेब्यू स्टार मानव सुथार ने लूटी महफिल…

New Delhi : भारत और अफगानिस्तान के बीच खेले...