spot_img
spot_img
spot_img

Raghuvar Das बोले, महिलाओं के हक में रोड़ा बने दल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Dhanbad : झारखंड के पूर्व CM Raghuvar Das ने विपक्ष पर सीधा हमला करते हुये कहा कि ये दल महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं। कांग्रेस, झामुमो, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और राजद जैसे दल महिलाओं के अधिकारों के खिलाफ खड़े हैं। इन्होंने महिला आरक्षण विधेयक को रोककर सशक्तिकरण के रास्ते में बाधा डाली। उनका दावा है कि देश और झारखंड की जनता इसे कभी नहीं भूलेगी।

Raghuvar Das ने PM के नेतृत्व की तारीफ की 

पूर्व CM ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व की तारीफ करते हुये कहा स्वच्छता अभियान के तहत करोड़ों घरों में शौचालय बने, महिलाओं की गरिमा को नई पहचान मिली एवं मुद्रा योजना से आर्थिक सशक्तिकरण को बढ़ावा मिला। उन्होंने कहा कि आज महिलायें सेना, खेल और हर क्षेत्र में मजबूती से आगे बढ़ रही हैं। रघुवर दास ने कहा कि 2023 में केंद्र सरकार ने लोकसभा और विधानसभाओं में 33% महिला आरक्षण के लिये नारी शक्ति वंदन विधेयक लाया था।

इसे भी पढ़े :Delhi : दिल्ली में एंट्री मंहगी, कैसे जानें…

इसे भी पढ़े :पद संभालते ही हजारीबाग SP का सख्त एक्शन… जानें

लेकिन, जातिवाद और परिवारवाद की राजनीति करने वाले दलों ने इसे आगे नहीं बढ़ने दिया। बाद में लाये गये 131वें संविधान संशोधन विधेयक का भी विरोध हुआ। पूर्व CM के मुताबिक, अगर यह विधेयक पारित हो जाता तो 2029 तक संसद और विधानसभाओं में महिलाओं को 33% आरक्षण मिल सकता था। उन्होंने समझाया कि जनगणना और परिसीमन में समय लगता है, इसलिये सीट बढ़ाने का प्रस्ताव रखा गया था, ताकि किसी वर्ग को नुकसान न हो। उन्होंने कहा कि कांग्रेस, झामुमो, समाजवादी पार्टी, तृणमूल कांग्रेस और राजद का रवैया महिला विरोधी है, देश की महिलायें इन्हें कभी माफ नहीं करेंगी।

इसे भी पढ़े :Bride : चौथी से पहले दुल्हन फरार, दूल्हे ने भी चौंकाया…

इसे भी पढ़े :गैंगस्टर का राइट हैंड अरेस्ट, दुबई भागने की फिराक में था…

इसे भी पढ़े :झारखंड में बदल गया स्कूलों का टाइम-टेबल, आदेश जारी…

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब कामकाजी महिलाओं पर बुरी नजर का मतलब आफत…

Kohramlive : देशभर में कामकाजी महिलाओं की सुरक्षा और सम्मान...

मेहंदी कैसे बनी सुहाग और सौभाग्य की पहचान… जानें

Kohramlive : हाथों पर रची मेहंदी की खुशबू, हथेलियों...

रांची में कल इन इलाकों में घंटों रहेगी बिजली गुल…

Ranchi : राजधानी रांची के कई इलाकों में कल...

एक बारिश में डूब गई तमाड़ की सड़क, आंदोलन की चेतावनी…

Ranchi : मानसून की पहली जोरदार बारिश ने रांची...