Ranchi : ओडिशा के राज्यपाल के पद से इस्तीफा देने के बाद भाजपा के दिग्गज नेता रघुवर दास झारखंड की राजनीति में फिर से चर्चा में हैं। माना जा रहा है कि उन्हें संगठन में कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। उनके इस्तीफे के बाद से उनका खेमा बेहद खुश है। खबर है कि कल यानी 26 दिसम्बर को रघुवर दास दिल्ली जाने वाले हैं। झारखंड में रघुवर दास का कद कितना बड़ा होगा? इस सवाल पर भाजपा के कुछ दिग्गज नेताओं ने कहा कि यह तो वक्त ही बतायेगा। वैसे रघुवर दास पार्टी के एक कद्दावर और कर्मठ नेता माने जाते हैं। उनकी कार्यशैली बेजोड़ रही है। रघवुर दास साल 1980 में भाजपा में शामिल हुये। 1995 से 2019 तक जमशेदपुर पूर्वी से विधायक बने। साल 2014 से 2019 तक राज्य के पहले गैर आदिवासी मुख्यमंत्री बने। पांच साल का कार्यकाल पूरा करने का रिकॉर्ड भी इन्हीं के नाम है।
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :इस दिन हजारों की संख्या में पहुंचेंगे रांची… जानें कौन-क्यों
इसे भी पढ़ें :उग्रवादी के घर डुगडुगी बजा गई पुलिस… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :‘जस्टिस इज ड्यू’ लिख रुखसत हो गया AI इंजीनियर
इसे भी पढ़ें :ए’क्सीडेंट के बाद खुद अस्पताल लेकर पहुंचे CM











